HomeHimachalUnaमधुमक्खी-ततैया के छत्तों पर प्रशासन की नजर, DC ने स्कूलों में सुरक्षा...

मधुमक्खी-ततैया के छत्तों पर प्रशासन की नजर, DC ने स्कूलों में सुरक्षा सुनिश्चित करने को जारी की एडवाइजरी

DC ऊना जतिन लाल ने ऊना जिला के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य/विद्यालय प्रशासन को विद्यालय परिसरों में मधुमक्खी, ततैया सहित अन्य कीटों को लेकर एडवाइजरी की है।

ऊना : DC ऊना जतिन लाल ने ऊना जिला के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य/विद्यालय प्रशासन को विद्यालय परिसरों में मधुमक्खी, ततैया सहित अन्य कीटों को लेकर एडवाइजरी की है।

उन्होंने कहा कि आगामी मौसम में प्रायः विद्यालय परिसरों, भवनों की छतों, पेड़ों, खाली कमरों, स्टोर, बरामदों तथा आसपास के स्थानों पर मधुमक्खियों, ततैया एवं रंगड़ (जंगली कीट) के छत्ते बन जाने की घटनाएं देखने में आती हैं। ऐसे छत्ते विद्यार्थियों, अध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यालय के आसपास रहने वाले आमजन की सुरक्षा के लिए संभावित खतरा उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से सभी विद्यालय प्रशासन को एहतियात बरतने तथा आवश्यक निवारक उपाय समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:  नाहन के चौगान में हिंदू एकता का विराट संगम, शताब्दी वर्ष में गूंजा सांस्कृतिक और वैचारिक संदेश

सावधानियां और उपाय
उपायुक्त ने बताया कि विद्यालय परिसर, कक्षाओं, छतों, बरामदों, स्टोर रूम, शौचालयों, पेड़ों के आसपास तथा विद्यालय की चारदीवारी के निकट नियमित रूप से सफाई बनाए रखी जाए, ताकि कीट-पतंगों के छत्ते बनने की संभावना कम रहे। साथ ही, भवनों की छत, कमरों के कोने, खिड़कियों के ऊपर, पानी की टंकियों के आसपास, पेड़ों, झाड़ियों तथा कम उपयोग में आने वाले स्थानों का समय-समय पर निरीक्षण करें, जिससे छत्ता बनने की स्थिति प्रारम्भ में ही चिन्हित की जा सके।

इसके अलावा यदि किसी स्थान पर मधुमक्खी/ततैया/रंगड़ का छत्ता बनाता हुआ या बना हुआ पाया जाए तो विद्यालय प्रशासन द्वारा स्थानीय निकाय की सहायता लेकर सुरक्षित तरीके से हटवाया जाए। इस बारे में विद्यार्थियों को भी समय-समय पर जागरूक किया जाए कि वे मधुमक्खियों/ ततैया के छत्तों के पास न जाएं, पत्थर न मारें और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें।विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसे स्थानों को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया जाए, जहां खतरे की संभावना हो।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : हत्या का प्रयास और मारपीट मामले में 7 लोग दोषी करार, अदालत ने सुनाई ये सजा

उन्होंने सभी उपरोक्त सावधानियों का गंभीरतापूर्वक पालन करते हुए आवश्यक निवारक एवं सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा ताकि विद्यार्थियों एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More