HomeHimachalUnaशारीरिक शिक्षा अध्यापक (सी एंड वी) के 39 पदों पर होगी बैचवाइज...

शारीरिक शिक्षा अध्यापक (सी एंड वी) के 39 पदों पर होगी बैचवाइज भर्ती, 29 अप्रैल तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

पात्र अभ्यर्थी, जिनका नाम अभी तक रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे 29 अप्रैल से पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज करवा लें, ताकि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकें।

ऊना : उपनिदेशक शिक्षा ऊना द्वारा शारीरिक शिक्षा अध्यापक (सी एंड वी) के बैच आधार पर जाॅब ट्रेनी के 39 पद भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती प्रक्रिया विभिन्न श्रेणियों एवं बैच के अनुसार निर्धारित की गई है।

इनमें अनारक्षित श्रेणी के 7 पद 31 दिसंबर 2005 बैच, अनारक्षित श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 2 पद 31 दिसंबर 2006 बैच से, अनुसूचित जाति की अनारक्षित श्रेणी में 6 पद 31 दिसंबर 2007 बैच से, अनुसूचित जाति की बीपीएल श्रेणी में 3 पद 31 दिसंबर 2008 बैच से, अनुसूचित जाति की स्वतंत्रता सेनानी वार्ड श्रेणी में 2 पद 31 दिसंबर, 2025 बैच, एसटी श्रेणी के अनारक्षित वर्ग में 4 पद 31 दिसंबर, 2007 बैच और बीपीएल श्रेणी में 2 पद 31 दिसंबर, 2008 बैच तथा अन्य पिछड़ा वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में 7 पद 31 दिसंबर, 2007 बैच से, अन्य पिछड़ा वर्ग की बीपीएल श्रेणी में 5 पद 31 दिसंबर 2008 बैच तथा अन्य पिछड़ा वर्ग की स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी से 1 पद 31 दिसंबर, 2025 बैच शामिल है।

ये भी पढ़ें:  मास ऑफ कैजुअल्टी के लिए मेडिकल कालेज नाहन में तैयार हो रहा प्लान ऑफ एक्शन, जानें किसलिए है तैयारी

जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी, जिनका नाम अभी तक रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे 29 अप्रैल से पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज करवा लें, ताकि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकें। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय ऊना के दूरभाष नंबर 01975-226063 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  Himachal: नगर निकाय अध्यक्ष पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, देखें पूरी लिस्ट
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More