HomeHimachalUnaऊना में विजिलेंस का बड़ा ट्रैप, ₹8 हजार रिश्वत लेते PWD के...

ऊना में विजिलेंस का बड़ा ट्रैप, ₹8 हजार रिश्वत लेते PWD के विद्युत विंग के JE को रंगे हाथ दबोचा

राज्य विजिलेंस एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के विद्युत विंग में तैनात एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) को ₹8 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में राज्य विजिलेंस एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के विद्युत विंग में तैनात एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) को ₹8 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद विभागीय कार्यालय में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार बसाल निवासी एक ठेकेदार ने विजिलेंस के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई थी कि पीडब्ल्यूडी के विद्युत विंग में तैनात जेई प्रवेश कुमार किसी कार्य को करने के बदले उससे ₹8 हजार की रिश्वत मांग रहा है।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने प्रारंभिक जांच में आरोपों को सही पाया और मंगलवार दोपहर करीब दो बजे डीएसपी फिरोज खान के नेतृत्व में ट्रैप लगाया। योजना के तहत शिकायतकर्ता ठेकेदार तय रकम लेकर विभागीय कार्यालय पहुंचा। जैसे ही जेई प्रवेश कुमार ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, पहले से तैनात विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:  बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, किराये के कमरे में दबिश देकर 39.90 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया यूपी का युवक

कार्रवाई के दौरान विजिलेंस ने रिश्वत के ₹8 हजार बरामद कर लिए और कार्यालय से संबंधित दस्तावेजों व अन्य साक्ष्यों को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में फिर भारी बारिश का खतरा! 2 अगस्त तक कई जिलों में हाई अलर्ट; फ्लैश फ्लड-भूस्खलन की चेतावनी
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More