HomeHimachalUnaजालग्रां मुख्य मार्ग–शिवालिक कॉलोनी लिंक रोड़ पर भारी वाहनों के आवागमन पर...

जालग्रां मुख्य मार्ग–शिवालिक कॉलोनी लिंक रोड़ पर भारी वाहनों के आवागमन पर समयबद्ध प्रतिबंध

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेशों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 एवं अन्य प्रचलित कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे।

ऊना : जिला प्रशासन ऊना ने जन सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था और सड़क क्षति की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए जालग्रां मुख्य मार्ग से शिवालिक कॉलोनी लिंक रोड़ के बीच भारी लदे ट्रकों के आवागमन को लेकर समयबद्ध प्रतिबंध लागू किए हैं। डीसी एवं जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 एवं 117 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार उक्त मार्ग पर प्रतिदिन रात्रि 11:30 बजे से प्रातः 6:30 बजे तक भारी लदे ट्रकों की आवाजाही की अनुमति दी गई है। इसके अतिरिक्त समय में भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

ये भी पढ़ें:  रेणुकाजी में कांग्रेस को मिली नई ताकत, भवाई भोज की नवगठित पंचायत कुफर-केंथु के 16 परिवारों ने छोड़ी बीजेपी

जारी आदेशों में कहा गया है कि यह मार्ग संकरा होने के साथ-साथ आवासीय क्षेत्र से होकर गुजरता है, जहां रात्रि एवं प्रातःकाल के समय यातायात दबाव अधिक रहता है, जिससे जन सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहन जैसे एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन एवं पुलिस वाहन, इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। आदेशों के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं, जबकि लोक निर्माण विभाग को प्रतिबंधित क्षेत्र के दोनों सिरों पर उपयुक्त साइन बोर्ड स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेशों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 एवं अन्य प्रचलित कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  विंटर अलर्ट : प्रारंभिक शिक्षा विभाग सिरमौर ने जारी की 'एडवाइजरी', सभी स्कूल प्रमुखों को दिए ये निर्देश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More