HomeHimachalसौलीखड्ड सहकारी बैंक शाखा ने सौंपा 2 लाख का बीमा क्लेम, परिवार...

सौलीखड्ड सहकारी बैंक शाखा ने सौंपा 2 लाख का बीमा क्लेम, परिवार को मिला बड़ा सहारा

शाखा प्रबंधक धनेश्वरु देवी और सहायक प्रबंधक अनिल धरवाल ने सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्रता से पूर्ण कर बीमा क्लेम समय पर पीड़ित परिवार तक पहुंचाने में तत्परता दिखाई।

मंडी : प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की सौलीखड्ड शाखा ने दुर्घटना में दिवंगत खाताधारक पवन सिंह के परिजनों को 2 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की। यह राशि मृतक की पत्नी बिंद्रा देवी को सौंपी गई।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक धनेश्वरु देवी और सहायक प्रबंधक अनिल धरवाल ने सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्रता से पूर्ण कर बीमा क्लेम समय पर पीड़ित परिवार तक पहुंचाने में तत्परता दिखाई। पवन सिंह प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़े हुए थे, जिसके अंतर्गत दुर्घटना में मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का प्रावधान है।

बीमा राशि प्राप्त होने पर परिजनों ने बैंक प्रबंधन, शाखा कर्मचारियों और केंद्र सरकार की इस जनहितकारी योजना के प्रति आभार व्यक्त किया। शाखा प्रबंधक ने लोगों से अपील की कि वे बैंक में खाते खुलवाकर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़ें, ताकि भविष्य में आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पढ़ें:  पहली बार हवाई यात्रा कर गोवा पहुंचे चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट, नहीं रहा खुशी का ठिकाना
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More