HomeHimachalविमल नेगी मौत मामला : तपा विधानसभा सदन, विपक्ष ने किया वाॅकआउट

विमल नेगी मौत मामला : तपा विधानसभा सदन, विपक्ष ने किया वाॅकआउट

शिमला : हिमाचल प्रदेश पावर काॅर्पोरेशन (एचपीपीसीएल) के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत के मामले में वीरवार को प्रदेश विधानसभा में भारी हंगामा हुआ. इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर विपक्ष ने सदन में नारेबाजी की और वॉकआउट किया.

विपक्ष ने इस मुददे पर नियम-67 के तहत स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया था, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने नामंजूर कर दिया, जिस पर विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया. विपक्ष ने मुख्यमंत्री के सदन में दिए बयान पर हैरानी जताई और कहा कि आखिर सरकार सीबीआई जांच क्यों नहीं करवाना चाहती.

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रश्नकाल के दौरान विमल नेगी की मौत का मामला उठाते हुए कहा कि सरकार को इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस सारे मामले में कई गंभीर सवाल खड़े हुए हैं और पावर काॅर्पोरेशन की कार्यप्रणाली पहले दिन से ही विवादों के घेरे में है.

ये भी पढ़ें:  लवी मेले में ₹84,000 में बिका ये घोड़ा, उत्तराखंड के देवेंद्र सिंह ने खरीदा

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विमल नेगी की मौत पर कई सारे सवाल हैं. इसलिए विपक्ष ने सदन में काम रोको प्रस्ताव लाया, लेकिन मुख्यमंत्री ने इस विषय पर कुछ भी कहने से मना कर दिया. सरकार के चार मंत्री धरना स्थल पर पहुंचे और परिजनों पर धरना खत्म करने का दबाव बनाया गया. एफआईआर में एक ही अधिकारी का नाम है जबकि दूसरे अधिकारी को बचाने के लिए केवल पोस्ट का नाम ही एफआईआर में मेंशन किया गया है.

सीबीआई की जांच को लेकर सरकार स्पष्ट नहीं कर रही है और क्यों सरकार ने चार लोगों को दरकिनार कर देशराज को डायरेक्टर बनाया. यह प्रश्न परिवार और एचपीपीसीएल के कर्मचारी उठा रहे हैं, जिसके लिए निष्पक्ष जांच की मांग हो रही है. एचपीपीसीएल की कार्यप्रणाली पिछले लंबे समय से विवादों में रही है. इसलिए इस सारे मामले पर सीबीआई जांच होनी चाहिए. एक ईमानदार अधिकारी को क्यों प्रताड़ित किया जा रहा था, इसका जवाब सरकार को देना होगा.

ये भी पढ़ें:  12वीं, आईटीआई और स्नातक पास युवाओं के लिए यहां रोजगार का मौका, 17 फरवरी को लगेगा लघु रोजगार मेला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More