HomeHimachalहिमाचल में अब BPL परिवारों के चयन के लिए नए मापदंड तय,...

हिमाचल में अब BPL परिवारों के चयन के लिए नए मापदंड तय, जानें कौन होंगे बाहर, कौन अंदर 

शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीपीएल (BPL) परिवारों के चयन के लिए नए मापदंड तय कर दिए हैं. इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव राजेश शर्मा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं और संबंधित विभागों को इसकी प्रतियां भी जारी कर दी हैं. संबंधित पंचायत सचिव की ओर से ग्राम सभा की पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी की जाएगी.

नए आदेशों के अनुसार 18 वर्ष की आयु से कम अनाथ बच्चों वाले ऐसे परिवार, जिनमें 59 आयु से अधिक के वृद्धजन सदस्य हैं और 18 से 59 आयु का कोई भी वयस्क सदस्य नहीं है, वे बीपीएल सूची में लिए जा सकेंगे.

ये भी पढ़ें:  धौलाकुआं में विद्यार्थियों ने परखी बागवानी की आधुनिक तकनीक, सैद्धांतिक ज्ञान के साथ मिला व्यावहारिक अनुभव

बीपीएल सूची में ऐसे परिवार भी शामिल होंगे, जिनमें महिला मुखिया हो और 18 से 59 आयु का कोई भी वयस्क सदस्य नहीं है, जिसमें विधवा, अविवाहित, तलाकशुदा, परित्यक्त महिलाएं शामिल होंगी. ऐसे परिवार जिनके मुखिया में 50 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता हो.

ऐसे परिवार जिनके सभी वयस्क सदस्यों द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में मनरेगा के तहत कम से कम 100 दिन काम किया हो, ऐसे परिवार जिनके कमाने वाले सदस्य कैंसर, अल्जाइमर, पार्किंसंस, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, हिमोफीलिया, थैलेसीमिया या किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं जिस कारण वह स्थायी रूप से अक्षम हैं, वे परिवार जो पृथक्करण मानदंडों में से किसी एक या अधिक को पूरा करते हैं, बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए पात्र होंगे.

ये भी पढ़ें:  एटरनल यूनिवर्सिटी बड़ू साहिब के छात्रावास की मेस में भोजन में कीड़े मिलने से भड़की छात्राएं, बढ़ा विवाद

बीपीएल में मानदंड को पूरा करने वाले वे परिवार अपात्र होंगे अथवा हटाए जा सकेंगे जिनके पास रहने के लिए पक्का मकान है, जिनका कोई सदस्य आयकर देता हो, जिनकी समस्त स्त्रोतों से अर्जित आय 50 हजार से अधिक हो, कोई भी सदस्य सरकारी/अर्धसरकारी या निजी नौकरी में हो.

प्रत्येक परिवार के मुखिया से सादे कागज पर शपथ एवं घोषणा पत्र लिया जाएगा कि उसके परिवार के पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है. उसका परिवार आयकर नहीं देता है और उसके परिवार की समस्त स्रोतों से अर्जित वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं है. उसके परिवार के पास एक हेक्टेयर से अधिक भूमि नहीं है. उसके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी या अर्द्धसरकारी या निजी नौकरी में नहीं है.

ये भी पढ़ें:  Municipal Council Nahan : 4 जनवरी को बुलाई बैठक रद्द, सांसद की बहन बनीं रहेंगी चेयरमैन

यदि बीपीएल परिवार का कोई सदस्य ग्राम पंचायत में अपना नाम अलग परिवार के रूप में दर्ज कराने के लिए आवेदन करता है तो उस स्थिति में ऐसे नए परिवार को अगले 3 वर्षों तक बीपीएल सूची में शामिल नहीं किया जाएगा.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More