होमHimachalमौसम की करवट: हिमाचल में बर्फबारी और बारिश के साथ नए साल...

मौसम की करवट: हिमाचल में बर्फबारी और बारिश के साथ नए साल का आगाज, बढ़ा शीतलहर का प्रकोप

जिला ऊना समेत प्रदेश के कई निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। ऊना जिले में आज सुबह करीब 11 बजे हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे।

हिमाचल प्रदेश में नए साल का आगाज पहाड़ों पर हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश के साथ हुआ है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर लाहौल के कोकसर, अटल टनल, मणिमहेश सहित कई ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। इसके अलावा चंबा और किन्नौर के पर्वतीय क्षेत्रों में भी हिमपात दर्ज किया गया है। बर्फबारी से पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है।

वहीं, जिला ऊना समेत प्रदेश के कई निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। ऊना जिले में आज सुबह करीब 11 बजे हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। लंबे समय से बारिश न होने के कारण किसान चिंतित थे, लेकिन इस बूंदाबांदी ने खेतों में नमी लौटाकर बड़ी राहत दी है।

ये भी पढ़ें:  पांगी में प्राकृतिक रूप से उगाए गए जौ की खरीद 8 अक्तूबर से शुरू करेगी प्रदेश सरकार

जिला सोलन के कई हिस्सों में भी लंबे अंतराल के बाद हल्की बारिश शुरू हुई है। बारिश से ठंड बढ़ गई है। जिला सिरमौर के कुछ हिस्सों में भी शाम के वक्त हल्की बूंदाबादी शुरू हुई। हालांकि, किसानों को अच्छी बारिश की जरूरत है। लंबे समय से किसान फसलों के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। कई जगह अभी गेहूं की बिजाई नहीं हो पाई है। जहां रबी की फसल लगाई जा चुकी है, वहां बारिश की सख्त जरूरत है।

उधर, मौसम विभाग ने वीरवार और शुक्रवार को भी प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। 3 और 4 जनवरी को मौसम साफ रहने के आसार हैं, जबकि 5 और 6 जनवरी को एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है।

ये भी पढ़ें:  नेशनल हाईवे-07 पर यहां 8 KM का सफर 'खतरों का खेल', धूल मिट्टी और गहरे गड्ढों से मुसाफिर 'बेहाल'
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More