HomeHimachalKulluहिमाचल के कुल्लू में भीषण सड़क हादसा, 2 युवतियों सहित 3 की...

हिमाचल के कुल्लू में भीषण सड़क हादसा, 2 युवतियों सहित 3 की गई जान, एक गंभीर

गुरुवार तड़के करीब 3 बजे सभी कुल्लू की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे चबूतरे से टकराई। इसके बाद सड़क पर खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में नववर्ष पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। अधिकारियों ने गुरुवार सुबह हादसे की पुष्टि की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन युवतियों समेत चार लोग नववर्ष और स्थानीय एक टैटू आर्टिस्ट का जन्मदिन मनाने कसोल गए थे। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे सभी कुल्लू की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे चबूतरे से टकराई। इसके बाद सड़क पर खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी।

हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान सतपाल पुत्र ध्यानचंद निवासी चामुंडा नगर डाकघर ढालपुर, अंकिता पुत्री राकेश कुमार निवासी तांदी जिला लाहौल स्पीति और कशिश पुत्री तेजराम निवासी जल्लुग्रां जिला कुल्लू के रूप में हुई है। वहीं इस दुर्घटना में रतांजलि पुत्री युधिष्ठिर लाल निवासी सचानी तहसील भुंतर जिला कुल्लू को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें:  खरपतवार पर स्प्रे करते वक्त बिगड़ी थी तबियत, 20 दिन बाद जिंदगी से जंग हार गया किसान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More