HomeHimachalनाहन में नारी शक्ति का सम्मान, CM सुक्खू ने DC सिरमौर सहित...

नाहन में नारी शक्ति का सम्मान, CM सुक्खू ने DC सिरमौर सहित प्रदेश की इन महिलाओं को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को नाहन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने और विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं को सम्मानित किया।

नाहन : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को नाहन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने और विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा को महिलाओं के सशक्तिकरण में किए गए सराहनीय कार्यों, माऊंट एवरेस्ट फतह करने वाली सिरमौर जिला के संगड़ाह तहसील के गांव गत्ताधार की कृतिका शर्मा और सिरमौर जिला के राजगढ़ के गांव पझौता की मेघा सिंह कंवर को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक परीक्षा-2025 में प्रथम स्थान हासिल करने के लिए भी सम्मानित किया।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन योजना के तहत सोलन जिला की शांति जायसवाल, बिलासपुर जिला की निर्मला धीमान, कांगड़ा जिला के इंदौरा की गृहिणी स्वयं स्वरोजगार संघ और ऊना जिला की निशू लता को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया और उन्हें एक-एक लाख रुपये प्रदान किए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत शिखा, सिमरन कौर, शिया और प्रेम लता को विवाह अनुदान के अन्तर्गत 60-60 हजार रुपये, महबूब हसन व रवि को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में दी जाने वाली मकान निर्माण के लिए दूसरी किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपये दिए।

ये भी पढ़ें:  112 पदों के लिए यहां 24-25 मार्च को होंगे कैंपस इंटरव्यू, 10वीं से लेकर MBA तक वालों के लिए सुनहरा चांस

मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत संतोष देवी, शीला देवी और नीमो देवी को 31-31 हजार रुपये, विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत नसिफा, नितेश और विधा देवी को दो-दो लाख रुपये, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बबीता, सुनीता देवी व अनीता देवी को 51-51 हजार रुपये प्रदान किए गए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में बेहतर कार्य करने के लिए संतोष कुमारी आंगनबाड़ी सर्कल फगट घुमारवीं (बिलासपुर), मीना कुमारी आंगनबाड़ी सर्कल गुडवाना चुवाड़ी (चंबा), कौशल्या, आंगनबाड़ी सर्कल 9 सीडीपीओ हमीरपुर, रेखा रानी आंगनबाड़ी सर्कल जिजल सीडीपीओ देहरा (कांगड़ा), सोनिया कुमारी आंगनबाड़ी सर्कल चगांव-1 सीडीपीओ निचार (किन्नौर), रेखा शर्मा आंगनबाड़ी सर्कल ब्रो निथर सीडीपीओ निथर (किन्नौर), सुनीता आंगनबाड़ी सर्कल छाटिंग सीडीपीओ केलांग (लाहौल-स्पीति), मीनाक्षी देवी आंगनबाड़ी सर्कल दरम्याना-2 सीडीपीओ (मंडी सदर) को सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें:  रोहड़ू में किशोर के साथ जातिगत घटना पर सिरमौर दलित शोषण मुक्ति मंच उग्र, मांगी कड़ी कार्रवाई

इसके साथ साथ उषा राठौर आंगनबाड़ी सर्कल भोलाला सीडीपीओ चौपाल (शिमला), कौशल्या देवी आंगनबाड़ी सर्कल लाना बांका सीडीपीओ पच्छाद (सिरमौर), मीता रण आंगनबाड़ी सर्कल बिलांवाली-2 सीडीपीओ नालागढ़ (सोलन), कुसम देवी आंगनबाड़ी सर्कल जखेड़ा ब्रहमां मोहल्ला-2 सीडीपीओ (ऊना), सिमरो देवी आंगनबाड़ी सर्कल फागट सीडीपीओ घुमारवीं (बिलासपुर), बीना देवी आंगनबाड़ी सर्कल लाहरू सीडीपीओ चुवाड़ी (चंबा), कश्मीरी देवी आंगनबाड़ी सर्कल बडोह सीडीपीओ नादौन (हमीरपुर), सुमिंद्रा देवी आंगनबाड़ी सर्कल कलोनी सीडीपीओ देहरा (कांगड़ा), ज्ञान देवी आंगनबाड़ी सर्कल चगांव-1 सीडीपीओ निचार (किन्नौर), कमला देवी आंगनबाड़ी सर्कल ब्रो निथर सीडीपीओ निथर (किन्नौर), आशा आंगनबाड़ी सर्कल सिंधवाड़ी सीडीपीओ केलांग (लाहौल-स्पीति), भवाना देवी आंगनबाड़ी सर्कल दरम्याना-2 सीडीपीओ (मंडी सदर), गीता रांटा आंगनबाड़ी सर्कल समरकोट सीडीपीओ रोहडू (शिमला), रक्षा देवी आंगनबाड़ी सर्कल बड़ाबन सीडीपीओ नाहन (सिरमौर), शारदा आंगनबाड़ी सर्कल बिलांवाली-2, सीडीपीओ नालागढ़ (सोलन) और शमा देवी आंगनबाड़ी सर्कल जखेड़ा ब्रहमां मोहल्ला-2 सीडीपीओ (ऊना) को 5-5 हजार रुपये प्रदान कर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें:  ITBP के सहयोग से प्रदेश में सीमा पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More