HomeJudicialसिरमौर में 2 दोषियों को 3-3 साल का कठोर कारावास, पढ़ें क्या...

सिरमौर में 2 दोषियों को 3-3 साल का कठोर कारावास, पढ़ें क्या है पूरा मामला

अदालत ने तमाम दलीलों और साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषियों को 2 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। 

नाहन :  विशेष न्यायाधीश-1 सिरमौर योगेश जसवाल की अदालत ने NDPS एक्ट के तहत चरस तस्करी के 2 आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी प्रेम पाल पुत्र अमर सिंह निवासी गांव बरगला, डाकघर एवं तहसील राजगढ़ और रणदीप पुत्र दौलत राम निवासी गांव कनेच, डाकघर एवं तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर को 3-3 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ साथ दोषियों को 10,000-10,000 रुपये का जुर्माना भी भरना होगा।

अदालत में मामले की पैरवी जिला न्यायवादी चंपा सुरील ने की। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2020 को जब पुलिस टीम गिरि पुल के समीप पलाशला रोड़ पर गश्त थी तो इसी बीच रात करीब सवा 8 बजे दो व्यक्ति पलाशला रोड़ से गिरि पुल बाजार की तरफ पैदल आते हुए दिखाई दिए। इनमें से एक व्यक्ति ने अपने दाहिने कंधे पर एक बैग लटका रखा था। ये दोनों पुलिस टीम को देख घबरा गए और मौके से भागने लगे।

ये भी पढ़ें:  एनडीएमए के सदस्य और सचिव ने किया सिस्सू झील में GLOF अर्ली वार्निंग सिस्टम का निरीक्षण, मनाली में रणनीतिक बैठक

शक होने पर पुलिस टीम ने दोनों का पीछा किया तो इनमें से एक व्यक्ति ने कंधे पर लटके बैग को  फैंक दिया और तेजी से आगे बढ़ गया। इस बीच पुलिस ने जब इन दोनों को पकड़ा तो वह फैंके गए बैग के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। लिहाजा, पुलिस टीम उन्हें उस स्थान पर ले गई, जहां उन्होंने बैग फैंका था। बैग खोलने पर उसके अंदर से एक कैरी बैग मिला, जिसे खोलने पर उसके अंदर से 114 ग्राम चरस बरामद हुई।

इस पर पुलिस ने थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले की जांच पूरी होने के बाद अदालत में चालान पेश किया। जिला न्यायवादी ने बताया कि इस मामले में अदालत में अभियोजन पक्ष ने 13 गवाहों के बयान दर्ज करवाए।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के हिमस्खलन प्रभावित इस गांव में सरकार ने हेलिकाप्टर से पहुंचाई आवश्यक सामग्री

अदालत ने तमाम दलीलों और साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई। उन्होंने बताया कि जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषियों को 2 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More