HomeHimachalSolanबुलडोजर पलटने से PWD के चालक की दर्दनाक मौत, रिटायरमेंट से ठीक...

बुलडोजर पलटने से PWD के चालक की दर्दनाक मौत, रिटायरमेंट से ठीक पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के कसौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़वा के तहत जतरोग-कामली-डांगरी संपर्क मार्ग पर मरम्मत कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया

सोलन : हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के कसौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़वा के तहत जतरोग-कामली-डांगरी संपर्क मार्ग पर मरम्मत कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जहां सड़क पर कार्य कर रहा बुलडोजर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक गोपाल दास निवासी गांव करली, जिला शिमला की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से जतरोग-कामली-डांगरी संपर्क मार्ग की मरम्मत और चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा था। दोपहर बाद करीब 2:30 बजे कामली क्षेत्र में सड़क किनारे की जमीन अचानक धंस गई। इससे सड़क पर कार्य कर रहा बुलडोजर संतुलन खो बैठा और खाई में जा गिरा।

ये भी पढ़ें:  कई गाड़ियां रौंदने के बाद 35 फीट गहरी खड्ड में गिरा बेकाबू ट्रक, चालक की गई जान

हादसा इतना भीषण था कि बुलडोजर के परखच्चे उड़ गए। चालक गोपाल दास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बुलडोजर का सहायक मशीन से नीचे सड़क पर कार्य कर रहा था, जिसके चलते वह दुर्घटना की चपेट में आने से बच गया।

घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतक गोपाल दास इसी माह सेवानिवृत्त होने वाले थे। इससे पहले उनकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जहां रिटायरमेंट के जश्न की तैयारियां की जानी थी, वहां अब मातम पसरा है। उधर, एसपी टीएसडी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  किसान की बेटी तपस्या का कठोर तप, बीए में मेरिट पाकर लहराया सफलता का परचम
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More