HomeJudicialचूरापोस्त रखने पर 2 दोषियों को 4-4 साल का कठोर कारावास, अतिरिक्त...

चूरापोस्त रखने पर 2 दोषियों को 4-4 साल का कठोर कारावास, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पांवटा साहिब की अदालत ने सुनाया फैसला

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पांवटा साहिब कपिल शर्मा की अदालत ने एनडीपीएस के एक मामले में फैसला सुनाते हुए 2 आरोपियों को दोषी करार देते हुए 4-4 साल के कठोर कारावास और 25000-25000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है।

पांवटा साहिब : अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पांवटा साहिब कपिल शर्मा की अदालत ने एनडीपीएस के एक मामले में फैसला सुनाते हुए 2 आरोपियों को दोषी करार देते हुए 4-4 साल के कठोर कारावास और 25000-25000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषियों को 3-3 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। अदालत में मामले की पैरवी उप जिला न्यायवादी जतिंद्र शर्मा ने की।

उन्होंने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अदालत ने गुरमीत सिंह पुत्र स्व. छितरूराम निवासी गांव निहालगढ़ और उसके साथी संजय चौधरी पुत्र दूनी चंद निवासी ज्वालापुर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर को एनडीपीएस एक्ट की धारा 15 और 29 के तहत अभियोग सिद्ध होने पर दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। उन्होंने बताया कि मामला 2 जून, 2018 का है। एएसआई मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ एसआईयू कार्यालय नाहन से गश्त पर माजरा की ओर रवाना हुए थे। दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस टीम गोंदपुर में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल नंबर  एचपी 17ए-0429 पर राजबन की ओर से गोंदपुर की तरफ चूरापोस्त बेचने के लिए आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाएगी सेवा पखवाड़ा, नाहन में जिला स्तरीय कार्यशाला में कार्यक्रमों पर मंथन

सूचना के आधार पर पुलिस ने करीब 4:10 बजे दोनों आरोपियों को मोटरसाइकिल सहित रोका और तलाशी ली। जांच के दौरान एक सफेद रंग के बैग में काले प्लास्टिक के पैकेट में चूरापोस्त (भुक्की) बरामद हुई, जिसका वजन 3 किलो 530 ग्राम पाया गया। पुलिस टीम ने बरामद मादक पदार्थ को अपने कब्जे में लिया। इस संबंध में उसी दिन रात 7:30 बजे थाना पांवटा साहिब में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की तफ्तीश एएसआई मनोज कुमार ने की। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15 और 29 के तहत चालान अदालत में पेश किया। अदालत में विचारण के दौरान कुल 14 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद अदालत ने आरोपियों को दोषी करार देते हुए उपरोक्त सजा सुनाई।

ये भी पढ़ें:  विश्व रेबीज दिवस : कुत्ता काट ले तो तुरंत करें ये काम, 90 फीसदी तक कम हो जाएगा वायरस लोड़
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More