HomeNationalJammu Kashmir : गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 5 जवान...

Jammu Kashmir : गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 5 जवान बलिदान, 5 गंभीर

जम्मू : जम्मू कश्मीर के पुंछ में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां जवानों को नियंत्रण रेखा पर ले जा रहा सेना का वाहन गहरी खाई में जा गिरा. इस दुर्घटना में पांच जवान बलिदान हो गए. जबकि, पांच घायल हुए हैं. घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें पुंछ में सैन्य मुख्यालय के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार 11 मराठा इन्फेंटरी का वाहन सेक्टर मुख्यालय से मंगलवार शाम 10 जवानों को लेकर ऑपरेशन ड्यूटी पर जा रहा था. जवानों को नियंत्रण रेखा पर बनोई की घोड़ा पोस्ट तक जाना था. इस बीच घरोआ के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा. खाई में गिरे सेना के वाहन के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में 5 जवानों की मौत हो गई, जबकि घायलों का उपचार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:  जम्मू कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवान शहीद, शोक की लहर

सेना ने हादसे पर जताया दुख
भारतीय सेना की ओर से व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि व्हाइट नाइट कॉर्प्स पुंछ सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान हुए वाहन दुर्घटना में पांच बहादुर सैनिकों के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घायल कर्मियों का इलाज चल रहा है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More