HomeEntertainmentPintu ki Pappi: सिरमौर के इस युवा गीतकार का बॉलीवुड में धमाल,...

Pintu ki Pappi: सिरमौर के इस युवा गीतकार का बॉलीवुड में धमाल, पिंटू की पप्पी फिल्म को दिए 6 गानें

सुपर स्टार अक्षय कुमार ने "पिंटू की पप्पी" फिल्म का ट्रेलर लांच किया है. ये फिल्म अगले साल 21 फरवरी को रिलीज होगी. रमन रघुवंशी के लिखे गानों को उदित नारायण व सुनिधि चौहान सरीखे कई सिंगर्स ने अपनी आवाज दी है.

नाहन : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के रहने वाले युवा गीतकार रमन रघुवंशी ने बॉलीवुड में धमाल मचा दिया है. रमन रघुवंशी न केवल गीतकार के तौर पर बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली है, बल्कि बड़े पर्दे पर नए साल पर रिलीज होने वाली “पिंटू की पप्पी” फिल्म में उनके गाने भी सुनने को मिलेंगे. ये फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होगी. फिल्म का ट्रेलर लांच हो चुका है. अब जनवरी में इसका म्यूजिक लांच किया जाएगा.
खास बात ये है कि फिल्म के कुल 10 में से 6 गानें रमन रघुवंशी ने लिखे हैं, जिन्हें उदित नारायण, सुनिधि चौहान, हिमेश रेशमिया, राहुल शुक्ला, जावेद अली, अजय गोगावले जैसे नामी सिंगर्स की आवाज मिली है. फिल्म में सुनिधि चौहान ने 2, उदित नारायण व जावेद ने एक, अभय जोधपुरकर, अजय गोगावले और राहुल शुक्ला ने एक-एक गाने को अपनी आवाज में पिरोया है. बड़ी बात ये भी है कि इनमें से एक गाने को सिरमौर के ही अंकित व अभिनव की जोड़ी ने कम्पोज किया है. अंकित शर्मा हरिपुरधार के रहने वाले हैं. जबकि, अभिनव नाहन के बोहलियों से संबंध रखते हैं. इस फिल्म में सुशांत मुख्य अभिनेता और जान्या जोशी और विधि यादव अभिनेत्री की भूमिका में नजर आएंगी.
हिमाचल निर्माता डा. वाईएस परमार की गृहस्थली बागथन के रहने वाले रमन रघुवंशी ने बताया कि ये एक म्यूजिकल फिल्म होने वाली है, जिसके 10 गानों में से 6 गानें लिखने का मौका उन्हें मिला है. फिल्म के गाने जनवरी माह में रिलीज होने की संभावना है. जबकि, फिल्म 21 फरवरी 2025 को रिलीज होगी. ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि म्यूजिकल फिल्म पिंटू की पप्पी भूरपूर रोमांस, एक्शन व सस्पेंस से सराबोर रहने वाली है.

ये भी पढ़ें:  हरश्री नाथ विद्या निकेतन हाई स्कूल जमटा में वार्षिक समारोह की धूम, रंगारंग प्रस्तुतियों ने ऐसे बांधा समा

अक्षय कुमार ने किया ट्रेलर लांच
16 दिसंबर को मुंबई में सुपर स्टार अक्षय कुमार ने पिंटू की पप्पी फिल्म का ट्रेलर लांच किया, जो टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ. वी टू एस प्रोडक्शन की इस फिल्म को विधि आचार्य ने प्रोड्यूस किया है और निर्देशक शिव हरे हैं. फिल्म में सुशांत, जान्या जोशी व विधि यादव को मुख्य भूमिका जबकि, मास्टर गणेश आचार्य, विजयराज, मुरली शर्मा सपोर्टिंग कैरेक्टर्स के तौर पर देखे जाएंगे.

कड़े संघर्ष से पाया मुकाम
बता दें कि रमन रघुवंशी ने कड़ी मेहनत के बाद इस मुकाम को हासिल किया है. इससे पहले श्रीहरिकोटा से 10 फरवरी 2023 को लांच हुए उपग्रह में रमन का लिखा गीत “आओ मेरे साथ, अंतरिक्ष ने पुकारा, देखेंगे वहां से कैसा दिखता है देश हमारा” अंतरिक्ष में गूंजा था. इससे पहले भी वह कई फिल्मों के गीत लिख चुके हैं, जिन्हें शान, मोहित चौहान, जावेद अली व शवाब साबरी जैसे पार्श्व गायक गा चुके हैं.

ये भी पढ़ें:  अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More