HomeNationalनेपाल में 5.0 तीव्रता का भूकंप, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में भी...

नेपाल में 5.0 तीव्रता का भूकंप, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए झटके

नेपाल में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके लगे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 मापी गई. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन के 20 किलोमीटर भीतर था. उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गोरखपुर, अयोध्या और बरेली समेत कई अन्य जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार नेपाल में आए भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी महसूस किए गए. भूकंप की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप शाम 7:52 बजे आया, जिसका केंद्र 20 किलोमीटर की गहराई पर था.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, नेपाल में भूकंप, महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में गुरुवार को दर्ज किए गए 2.6 तीव्रता के भूकंप के ठीक एक दिन बाद आया है.

ये भी पढ़ें:  3 माह पहले जहां थी शादी की खुशियां, वहां तिरंगे में लिपट कर आएगा भारत मां का लाल

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम पश्चिमी नेपाल में लगातार दो भूकंप आए, जिनके बीच महज तीन मिनट का अंतराल था. राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र के अनुसार पहला झटका 5.2 तीव्रता का था, जो स्थानीय समयानुसार रात 8:07 बजे जाजरकोट जिले में दर्ज किया गया, इसके बाद 8:10 बजे 5.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More