HomeNationalअहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान क्रैश, टेक ऑफ के तुरंत बाद हुआ...

अहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान क्रैश, टेक ऑफ के तुरंत बाद हुआ बड़ा हादसा, आसमान में उठे धुएं के काले गुबार

अभी तक इस दुर्घटना में हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, मेघानी नगर में कई मकानों के क्षतिग्रस्त होने की भी खबर मिल रही है।

अहमदाबाद : गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में विमान हादसे की खबर सामने आ रही है। वीरवार दोपहर बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भर रहा एयर इंडिया का एक यात्री विमान टेक ऑफ के तुरंत बाद मेघानी नगर की घनी आबादी वाले इलाके में क्रैश हो गया। हादसे के बाद आसमान में धुएं के काले गुबार उठे हैं।

प्रारंभिक जानकारी मिल रही है कि विमान में 242 यात्री सवार थे। फिलहाल अभी विमान में सवार यात्रियों की संख्या पर संशय बना हुआ है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें:  केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग, एक वाहन क्षतिग्रस्त VIDEO

अभी तक इस दुर्घटना में हताहतों की संख्या की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, मेघानी नगर में कई मकानों के क्षतिग्रस्त होने की भी खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि विमान ने जैसे ही उड़ान भरी, वह संतुलन खो बैठा और जोरदार धमाके के साथ जमीन पर आ गिरा।

पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More