HomePoliticsविधानसभा के बाहर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, जयराम ठाकुर का सरकार पर...

विधानसभा के बाहर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, जयराम ठाकुर का सरकार पर सीधा वार, माफिया को संरक्षण देने का आरोप

उन्होंने सिरमौर जिले में पेड़ों के अवैध कटान का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि 25 पेड़ों की अनुमति के नाम पर 300 से अधिक पेड़ों को काट दिया गया। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में सरकार की भूमिका संदिग्ध है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी ने माफिया राज के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन कर सियासी तापमान बढ़ा दिया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में माफिया राज तेजी से बढ़ रहा है और यह सब सरकार के संरक्षण में पनप रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आज ऐसी स्थिति बन गई है, जो पहले कभी देखने को नहीं मिली।

ये भी पढ़ें:  कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की फीडबैक से बनती है रणनीति : डॉ. बिंदल

उन्होंने सिरमौर जिले में पेड़ों के अवैध कटान का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि 25 पेड़ों की अनुमति के नाम पर 300 से अधिक पेड़ों को काट दिया गया। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में सरकार की भूमिका संदिग्ध है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के बाद प्रदेश में ड्रग, खनन, वन, कबाड़ और शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं। मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां बड़े स्तर पर लकड़ी का अवैध संग्रहण किया गया और जांच के दौरान सबूत छिपाने के लिए लकड़ी को व्यास नदी में फेंकने तक की कोशिश की गई।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, CM बोले- सरकार के प्रयासों से प्रदेश ने हासिल की 99.30 प्रतिशत साक्षरता दर

जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी इन सभी मुद्दों को लेकर सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह आवाज उठाती रहेगी और सरकार को जवाबदेह बनाने का काम करेगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More