HomePoliticsकांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार का सोलन में जगह-जगह...

कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार का सोलन में जगह-जगह जोरदार स्वागत

इस मौके पर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, दून के विधायक चौधरी राम कुमार और नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

सोलन : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं श्री रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार का रविवार को सोलन जिला के प्रवेश द्वार से लेकर जिला की सीमा तक अलग-अलग स्थानों पर जोरदार स्वागत हुआ।

इस मौके पर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, दून के विधायक चौधरी राम कुमार और नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सोलन पहुंचे विनय कुमार का सबसे पहले हिमाचल के प्रवेश द्वार परवाणू में स्वागत किया गया। इसके बाद जाबली और धर्मपुर में भी स्वागत हुआ।

धर्मपुर के बाद कुमारहट्टी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सोलन के ओल्ड बस स्टैंड पर विनय कुमार के स्वागत में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें:  सनसनीखेज खुलासा: गला दबाकर की थी पत्नी की हत्या, 2 माह पहले हुई थी शादी, साजिश में शामिल भाई-भतीजी भी गिरफ्तार

सोलन में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिव कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव ठाकुर, कांग्रेस नेता डॉ. कर्नल संजय शांडिल, जतिन साहनी, कुल राकेश पंत, मोहन मेहता, जगमोहन मल्होत्रा, बलदेव ठाकुर, सुरेंद्र सेठी, शोभित बहल, मदन हिमाचली, सुभाष बरमानी, अंकुश सूद, कांग्रेस नेत्री संधीरा दुल्टा समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि युवा नेता को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपे जाने के बाद नए रक्त का संचार हुआ है। इससे प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

इसके बाद सोलन जिला के कंडाघाट में भी विनय कुमार का स्वागत किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर के नेतृत्व में यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष को फूल मालाएं व बुके भेंट किए।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : नियम कायदे ताक पर रखने वाले टिप्पर चालकों पर शिकंजा, RTO की टीम ने ठोका लाखों का जुर्माना
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More