40 हजार करोड़ रुपए कर्ज लेने के बाद भी विकास ठप, जिम्मेदारियों से भाग रही कांग्रेस सरकार : बिंदल

उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षा थी कि 5 लाख रोजगार मिलेंगे। एक वर्ष में एक लाख सरकारी नौकरियां मिलेंगी। इसी उम्मीद में जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाई, लेकिन बेरोजगार आज भी सड़कों पर नारे लगाने को मजबूर हैं।

0

नाहन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार जनता के प्रति अपनी जवाबदेही से निरंतर भाग रही है।

वर्ष 2022 में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को बहुमत देकर सत्ता की चाबी सौंपी। इस सरकार को 3 वर्ष पूरे हो गए हैं, लेकिन इस कार्यकाल में सरकार, मुख्यमंत्री और इनके मंत्रियों ने आज तक हिमाचल प्रदेश के जनमानस की सुध नहीं ली।

डॉ. राजीव बिंदल मंगलवार को नाहन में त्रिलोकपुर मंडल की संगठनात्मक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता लगातार एक ही बात कहकर नेरेटिव बनाने का प्रयास कर रहे हैं और वो है भारतीय जनता पार्टी को कोसना और गाली देना।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल की मुश्किल सड़कों पर चारपाई से 'सफर', बच गई मां और बच्चे की जान

जनता ने कांग्रेस को दायित्व दिया है तो ऐसे में जनता सरकार और कांग्रेस पार्टी से अपेक्षा करती है कि वो उनकी चिंता करे, लेकिन इसके विपरीत ही हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षा थी कि 5 लाख रोजगार मिलेंगे। एक वर्ष में एक लाख सरकारी नौकरियां मिलेंगी। इसी उम्मीद में जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाई, लेकिन बेरोजगार आज भी सड़कों पर नारे लगाने को मजबूर हैं।

इसी तरह जिन बहनों ने सत्ता की चाबी कांग्रेस को सौंपी, वो 28 लाख बहनें आज भी 1500 रुपए का इंतजार कर रही हैं। यही नहीं किसान, बागवान, बेरोजगार, मजदूर, कर्मचारी और पैंशनर्स सभी सरकार की बेरूखी से त्रस्त हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल दिवस की पूर्व संध्या पर आकाशवाणी व दूरदर्शन से प्रसारित होगा सीएम का संदेश

उन्होंने कहा कि आज हिमाचल में विकास कार्यों का अकाल पड़ा है। विकास कार्यों का नामोनिशान नहीं है। सड़कों के गड्ढे सरकार के चेहरे पर दाग के रूप में दिखाई देते हैं।

संस्थानों को बंद करना हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार के इतिहास का सबसे बड़ा काला अध्याय बनकर उभरा है। डेढ़ लाख सरकारी पदों को समाप्त करके बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय किया गया है।