HomeJudicialबिलासपुर में 13 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, मौके पर निपटाए...

बिलासपुर में 13 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, मौके पर निपटाए जाएंगे मामले

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व मुकदमेबाजी और लंबित मामलों को लिया जाएगा। इनमें बैंक से संबंधित विवाद, श्रम विवाद, बिजली एवं पानी के बिल, वैवाहिक विवाद और मोटर वाहन चालान से जुड़े मामले शामिल रहेंगे। मोटर व्हीकल चालान के मामलों को ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से डिजिटल रूप से अथवा न्यायालय में आकर लोक अदालत से पूर्व भी निपटाया जा सकता है।

बिलासपुर : जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण बिलासपुर के सचिव प्रतीक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला बिलासपुर के विभिन्न न्यायालय परिसरों में 13 दिसंबर, 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। यह लोक अदालत जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर बिलासपुर, घुमारवीं और झंडूता न्यायालय परिसरों में एक साथ आयोजित होगी।

उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व मुकदमेबाजी और लंबित मामलों को लिया जाएगा। इनमें बैंक से संबंधित विवाद, श्रम विवाद, बिजली एवं पानी के बिल, वैवाहिक विवाद और मोटर वाहन चालान से जुड़े मामले शामिल रहेंगे। मोटर व्हीकल चालान के मामलों को ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से डिजिटल रूप से अथवा न्यायालय में आकर लोक अदालत से पूर्व भी निपटाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में हेलीपोर्ट निर्माण की तैयारी ! आज खुलेंगे OLS सर्वे के टेंडर

सचिव ने बताया कि जिन व्यक्तियों के उपरोक्त श्रेणियों में मामले न्यायालय में लंबित हैं, वह अपने मामलों को लोक अदालत में लगवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त कोई भी इच्छुक व्यक्ति जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन नहीं है, वह भी आवेदन प्रस्तुत कर आपसी समझौते के आधार पर विवाद निपटान के लिए लोक अदालत में अपना मामला लगवा सकता है।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति मुफ्त कानूनी सहायता या सलाह प्राप्त करने के लिए प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकता है। टोल फ्री नंबर 15100 (हि.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला), जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण बिलासपुर का नंबर 01978-221452, उपमंडलीय विधिक सेवा समिति, बिलासपुर का नंबर 01978-224887 और उपमंडलीय विधिक सेवा समिति, घुमारवीं का नंबर 01978-254080 है।

ये भी पढ़ें:  अगले शैक्षणिक सत्र से हिमाचल के 100 स्कूलों में शुरू होंगे CBSE पाठ्यक्रम

इसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या ई-मेल Secy-dlsa-bil-hp@gov.in पर भेज सकता है या राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण, नई दिल्ली की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, बिलासपुर के दूरभाष नंबर 01978-221452 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More