Home Politics नवभारत युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भावन शर्मा ने ली भाजपा की...

नवभारत युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भावन शर्मा ने ली भाजपा की सदस्यता, ये भी हुए शामिल

0

नाहन : नवभारत युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भावन शर्मा ने रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में संघ के अन्य सदस्यों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय दीपकमल में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान नवभारत युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भावन शर्मा के साथ मोहन, दीपक पंडित, नितिन बैरागी, युग बैरागी, वंश बैरागी, समीर, शुभम, नरेश शर्मा और रमेश बहादुर ने भी सदस्यता ग्रहण की।

ये भी पढ़ें:  Food Safety Sirmaur : सुबह सवेरे फूड सेफ्टी की नाहन में दबिश, दूध के 22 सैंपल जांचे, 4 मिले एब्नार्मल

गौर हो कि भावन शर्मा अपने समय की तेजतर्रार भाजपा नेत्री स्वर्गीय श्यामा शर्मा के भाई के पोते हैं। श्यामा शर्मा 90 के दशक में मंत्री भी रह चुकी थीं।