HomeRashifalराशिफल 28 अप्रैल 2026: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों...

राशिफल 28 अप्रैल 2026: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

आज का पंचांग | 28 अप्रैल 2026 तिथि: द्वादशी नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी करण: बव पक्ष: शुक्ल योग: व्याघात वार: मंगलवार

आज का पंचांग | 28 अप्रैल 2026
तिथि: द्वादशी
नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी
करण: बव
पक्ष: शुक्ल
योग: व्याघात
वार: मंगलवार
आज का शुभ मुहूर्त: 08:59AM-01:57PM
राहुकाल: 03:37PM-05:16PM
अभिजीत मुहूर्त: 11:52AM-12:45PM
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
जब सेहत से जुड़ा मामला हो तो खुद को अनदेखा नहीं करना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए। घर में किसी फंक्शन के होने की वजह से आज आपको काफी धन खर्च करना पड़ेगा, जिस कारण आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें- क्योंकि इसके लिए आपकी प्रशंसा होगी। आज लजीज खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: गोल्डन | उपाय: साफ सुथरा रहे।

वृष राशि
अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी गौर करें, इससे आपको दिली खुशी हासिल होगी। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाकई उनका ख़याल रखते हैं। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किए जाएंगे, जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: पीला | उपाय: कांसे के बर्तन का दान करें।

मिथुन राशि
सुकून हासिल करने लिए कुछ पल करीबी दोस्तों के साथ बिताएं। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ कारोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर करेगा। पारिवारिक मोर्चे पर चीज़ें अच्छी रहेंगी और अपनी योजनाओं के लिए आप पूरे सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। रोमांटिक मुलाकात आपकी खुशी में तड़के का काम करेगी। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: हरा | उपाय: रात को जौं भिगो कर रखें और सुबह किसी जानवर या पक्षियों को खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  चूड़ेश्वर सेवा समिति के 22वें वार्षिक अधिवेशन में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर चर्चा, इन नई योजनाओं पर मुहर

कर्क राशि
जरूरत के वक्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज फायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएं। सफर के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: केसरी | उपाय: आज घर से बाहर निकलते समय तिल के तेल का दीपक जलाएं।

सिंह राशि
आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। जिन लोगों ने लोन लिया था आज उन्हें उस लोन की राशि को चुकाने में दिक्कतें आ सकती हैं। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: लाल | उपाय: आज किन्नरों की सेवा करें।

कन्या राशि
किसी की सलाह लिए बिना आज आपको पैसा कहीं भी इनवेस्ट नहीं करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ खरीदारी मजेदार रहेगी। इससे आप दोनों के बीच की समझ में भी इज़ाफा होगा। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताजा कर देगा। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: पीला | उपाय: जेब में तांबे का सिक्का रखें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: कर्ज वापस मिलेगा या होगा निवेश! इन 5 राशियों के लिए खुल रहे आमदनी में नए स्त्रोत

तुला राशि
आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलाएगा। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। खाली वक्त आज व्यर्थ की बहसों में खराब हो सकता है। आपकी तंदरुस्ती आज आपके घर वालों को खुशी देगी।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: भूरा | उपाय: सफेद या भूरे रंग की गाय को गुड वाली रोटी खिलाएं।

वृश्चिक राशि
अपने विचारों को सकारात्मक रखें। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। रिश्तेदारों के साथ बिताया गया वक्त आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आप अपने प्रिय से अपने जज़्बात का इजहार करने में मुश्किल महसूस करेंगे। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। जीवनसाथी के खराब व्यवहार का नकारात्मक असर आप पर पड़ सकता है।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: काला | उपाय: दूध की एक कटोरी किसी कुत्ते को पिलाएं।

धनु राशि
अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए गंभीर तौर पर प्रयास करें। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपकी बातों को आपके घर वाले आज गौर से नहीं सुनेंगे।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला | उपाय: पिता या गुरु को आज गुलाबी रंग के वस्त्र दान करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल (9 जनवरी 2026): पंचांग और शुभ मुहूर्त के साथ मेष से मीन तक जानें क्या कह रही है ग्रहों की चाल

मकर राशि
मानसिक शांति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। बुज़ुर्ग रिश्तेदार अपनी बेजा मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। आज आप अपना कीमती समय दोस्तों के चक्कर में बर्बाद कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: पीला | उपाय: गरीब कन्याओं की सहायता करें।

कुंभ राशि
अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक्त में आप फिर पा सकें। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। आपके प्रिय/जीवनसाथी का फोन आपका दिन बना देगा। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: बैंगनी | उपाय: काले रंग की चीजों का दान करें।

मीन राशि
स्वास्थ्य संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जरूरत से ज्यादा आज धन खर्च हो सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ में झगड़ा होने की भी संभावना रहेगी। हालांकि प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: केसरी | उपाय: अपने इष्ट देवता की आराधना करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More