HomeRashifalAaj Ka Rashifal 17 Sept 2026: आपकी राशि के लिए आज क्या...

Aaj Ka Rashifal 17 Sept 2026: आपकी राशि के लिए आज क्या कुछ है खास, मेष से मीन तक जानें अपना राशिफल

आज के राशिफल में किसी राशि के लिए धन लाभ, किसी के लिए यात्रा तो कुछ के लिए विवाद और खर्च की स्थिति बन रही है।

  • आज के राशिफल में किसी राशि के लिए धन लाभ, किसी के लिए यात्रा तो कुछ के लिए विवाद और खर्च की स्थिति बन रही है। वहीं कुछ राशियों के लिए प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क और रुका पैसा मिलने के संकेत हैं।

मेष राशि
सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में इजाफा होगा। आज आपके उधार का पैसा वापस मिल सकता है। आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। परिचित लोगों से आपकी मुलाकात होगी। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते हैं। अत्यधिक खर्च करने से बचें।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : भूरा | उपाय : आज भैरव जी के मंदिर जाकर मदिरा चढ़ाएं।

वृष राशि
पेचीदा हालत में फंसने पर घबराएं नहीं। आज होश से काम लेने की जरूरत पड़ेगी। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज खाने-पीने की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता होगी। न चाहते हुए भी धन खर्च होने की संभावना रहेगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : काला | उपाय : गुड़ एवं मसूर की दाल का दान करें।

मिथुन राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : क्रीम | उपाय : आज किसी दिव्यांग की सहायता करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 15 Sept 2026: किसे मिलेगा अचानक धन लाभ, कौन रहेगा धोखे और खर्च से परेशान? पढ़ें राशिफल

कर्क राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। यात्रा का योग बना रहेगा। किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा आज शुभ फलदायी रहेगी।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : हरा | उपाय : अपनी जेब में हरे रंग के रुमाल का प्रयोग करें।

सिंह राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़-चढ़कर रहेगा। आज आप अपनी परेशानियों को दरकिनार करेंगे। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आपसे कोई सलाह ले सकता है। आज आप किसी दोस्त या प्रेमिका के साथ बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : लक्ष्मी नारायण मंदिर में पीले रंग की चीजों का दान करें।

कन्या राशि
आज अपनी इच्छाओं पर अंकुश रखें। आज आपका खराब रवैया दूसरों को भ्रमित कर सकता है। आज आपको अपनी बात मनवाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार से धन आगमन होगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। पेट और सिर संबंधित रोग आपको घेरे रह सकते हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : फिरोजी | उपाय : कुछ बादाम चलते पानी में विसर्जित करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 22 July 2026: आज का दिन किसके लिए रहेगा शानदार? पढ़ें 12 राशियों का पूरा हाल

तुला राशि
बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए निवेश किया था, उसका फायदा आज आपको मिल सकता है। आपका दिमाग काम-काज की उलझनों में फंसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : बजरंग बाण का पाठ करें।

वृश्चिक राशि
अपने उत्साह को काबू में रखें। आज आपका कोई सपना हकीकत में बदल सकता है। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना रहेगी। आज आप किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। यात्रा का योग बना रहेगा।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद लें।

धनु राशि
आपके पास अपनी सेहत और रूप-रंग को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। घर में परेशानियां पैदा हो सकती हैं, लेकिन अपने साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : हरा | उपाय : गाय को हरा चारा खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  बैशाख संक्रांति पर श्री रेणुकाजी तीर्थ में हवन यज्ञ, मंदिरों में जुटे भारी श्रद्धालु

मकर राशि
आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। बिना सोचे-विचारे किसी को पैसा उधार न दें। पड़ोसियों से झगड़ा हो सकता है। आज आप अपना आपा न खोएं। करिअर में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आज खराब रह सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : एक कटोरी दूध कुत्ते को पिलाएं।

कुंभ राशि
आज शारीरिक कष्ट रह सकता है। व्यर्थ में झगड़ा हो सकता है। आज आपको अपनी बात मनवाने में दिक्कत हो सकती है। स्थितियां आज आपके कंट्रोल में नहीं रहेंगी। मानसिक शांति के लिए आप किसी मंदिर, मस्जिद एवं गुरुद्वारे में जा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : काला | उपाय : काले रंग की चीजों का दान करें।

मीन राशि
आज आप में आलस्य की मात्रा अधिक हो सकती है। अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी से आर्थिक मदद की मांग कर सकते हैं। धन गुम होने की आशंका रहेगी। प्रेम संबंधों में झगड़ा हो सकता है। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम और थकान भरा रह सकता है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : काफी | उपाय : आज चांदी धारण करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More