HomeRashifalAaj Ka Rashifal 18 July 2026: ग्रहों की चाल बदलेगी कई राशियों...

Aaj Ka Rashifal 18 July 2026: ग्रहों की चाल बदलेगी कई राशियों का दिन, जानें आपके लिए क्या है खास

शनिवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। किसी राशि को आर्थिक लाभ और करिअर में सफलता मिल सकती है, तो कुछ लोगों को स्वास्थ्य, रिश्तों और खर्चों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होगी। जानिए...

Horoscope 18 July 2026: शनिवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। किसी राशि को आर्थिक लाभ और करिअर में सफलता मिल सकती है, तो कुछ लोगों को स्वास्थ्य, रिश्तों और खर्चों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होगी। जानिए… मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।

मेष राशि
आज आप मनोरंजन पर धन खर्च कर सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से महत्वपूर्ण बातचीत होने के संकेत हैं। दांपत्य जीवन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है और एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: गोल्डन | उपाय: तांबे के पात्र में जल पीयें।

वृष राशि
इच्छाशक्ति की कमी भावनात्मक और मानसिक परेशानियों का कारण बन सकती है। आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। किसी करीबी से धोखा मिलने की आशंका है। व्यवसाय के लिए दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: लस्सी से शिवलिंग का अभिषेक करें।

ये भी पढ़ें:  देवभूमि हिमाचल में जिला सिरमौर से प्रवेश करेगी दिव्य रथ यात्रा

मिथुन राशि
मानसिक तनाव के बावजूद स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। किसी करीबी की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। धन लाभ के योग हैं। मनोरंजन और सौंदर्य संबंधी वस्तुओं पर खर्च होगा। किसी के बहकावे में आने से बचें।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला | उपाय: अपने इष्ट देव को पीले पुष्प अर्पित करें।

कर्क राशि
सकारात्मक सोच के साथ दिन की शुरुआत होगी। आपके कार्यों की सराहना हो सकती है और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। परिवार की जिम्मेदारियों की अनदेखी न करें। विलासिता की वस्तुओं पर खर्च और छोटी यात्राओं के योग हैं।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: छोटी कन्याओं को खोए से बनी मिठाई खिलाएं।

सिंह राशि
आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। धार्मिक स्थल के दर्शन का अवसर मिलेगा। शाम परिवार के साथ आनंददायक रहेगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: हरा | उपाय: भगवान गणेश को हरी दूर्वा अर्पित करें।

कन्या राशि
आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। आर्थिक नुकसान या व्यापार में घाटे की आशंका है। कार्यों में लापरवाही न करें। स्त्री पक्ष से सावधानी रखें और विरोधियों से सतर्क रहें।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: हरा | उपाय: इलायची का सेवन करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 09 July 2026:आज आपकी राशि के लिए क्या है खास, जानें शुभ अंक और उपाय

तुला राशि
आज संभलकर कदम बढ़ाएं। विरोधी पक्ष सक्रिय रह सकता है और परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दोपहर बाद आर्थिक लाभ के योग हैं। यात्रा सफल रहेगी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: गुलाबी | उपाय: इत्र या कपूर का दान करें।

वृश्चिक राशि
गलत संगति से बचें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यों में लापरवाही भारी पड़ सकती है। पेट और गर्दन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: चैरी | उपाय: पांच प्रकार के फल मंदिर में दान करें।

धनु राशि
घर पर अनचाहे मेहमान आ सकते हैं। योजनाएं रद्द होने की संभावना है। व्यवसाय पर विशेष ध्यान दें। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने से खर्च बढ़ सकता है।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: पीला | उपाय: अष्टलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 07 July 2026: इन राशियों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

मकर राशि
समझदारी से किया गया निवेश लाभ देगा। जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा। जमीन संबंधी विवाद या कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें और खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: लाल | उपाय: मिट्टी के गुल्लक में पैसे डालें और भरने पर किसी तीर्थ स्थान पर छोड़ दें।

कुंभ राशि
आज का दिन शुभ रहेगा। अचानक धन लाभ के संकेत हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपके काम की प्रशंसा होगी। घर में शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला | उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें।

मीन राशि
व्यवसाय में मिले-जुले अवसर मिलेंगे। दोपहर बाद लाभ की संभावना है। लोग आपसे आर्थिक सहायता मांग सकते हैं। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। घर पर मेहमान आ सकते हैं और जरूरतों पर खर्च बढ़ेगा। संतान से सुखद समाचार मिलेगा।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: चॉकलेटी | उपाय: गरीब कन्याओं को चॉकलेट वितरित करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More