- आज आर्थिक स्थिति मजबूत होने और रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ लोगों को खर्च, लेन-देन और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा। जानिए आज किसके लिए दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। वित्तीय हालात पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज अपनी जेब पर जरूर नजर डालें। व्यवसाय में फेरबदल करने का अच्छा मौका है। आज जल्दबाजी में फैसला न लें।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : मैजेंटा | भाग्य प्रतिशत : 48% | उपाय : आज तांबे के पात्र से जल पीयें।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। परिवार के बीच पैसे को लेकर अनबन हो सकती है। सफर करते समय सावधानी बरतें, कोई चीज गुम हो सकती है। आज आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। दोस्तों के चक्कर में कीमती समय बर्बाद न करें।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : लाल | भाग्य प्रतिशत : 33% | उपाय : आज लाल फूल से सूर्य की उपासना करें।
मिथुन राशि
आज आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ ऐसी घटनाएं हो सकती हैं, जिसके बारे में आपने सोचा भी न हो। व्यावसायिक दृष्टि से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। सोच-समझकर धन का निवेश करें। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 30% | उपाय : आज अनाथ आश्रम या हॉस्पिटल में मीठे चावल दान करें।
कर्क राशि
आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। व्यवसाय पर ध्यान न देने की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। सौंदर्य और लुक्स से जुड़ी चीजों पर धन निवेश हो सकता है। जरूरत से ज्यादा धन खर्च न करें। फालतू की यात्राएं कर सकते हैं।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 54% | उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशि
आज आपका आर्थिक दृष्टिकोण व्यापक होगा। रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। स्वास्थ्य भी आज आपका पूरी तरह से दुरुस्त रहेगा। जमीन व वाहन का क्रय-विक्रय कर सकते हैं। हालांकि व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। घर की प्रॉब्लम की वजह से आप चिड़चिड़े हो सकते हैं।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 67% | उपाय : माता या किसी बुजुर्ग महिला से थोड़े से चावल लेकर सफेद वस्त्र में लपेटकर अपने पास रखें।
कन्या राशि
आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। कोर्ट-कचहरी जैसे मामलों में आज आपको निजात मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। भोग-विलास जैसी चीजों पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : काला | भाग्य प्रतिशत : 79% | उपाय : राहु की पूजा करें।
तुला राशि
परिवार का कोई सदस्य अचानक बीमार हो सकता है या उसकी बीमारी के ऊपर धन खर्च करना पड़ सकता है। आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बच्चे आज आपको गौरवान्वित करवा सकते हैं, जिसके चलते आप खुशमिजाज रहेंगे। आज किसी को उधार न दें।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : चितकबरा | भाग्य प्रतिशत : 62% | उपाय : काली या सफेद गाय की सेवा करें।
वृश्चिक राशि
लेन-देन के मामलों में आज सावधान रहें। यात्रा का योग बना रहेगा। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। दान-पुण्य जैसे कार्यों में आप अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : नीला | भाग्य प्रतिशत : 58% | उपाय : स्त्रियों का सम्मान करें।
धनु राशि
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज आपको अपनी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शत्रु की गतिविधि के कारण आपको नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपके विचारों को दबाया जा सकता है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : काला | भाग्य प्रतिशत : 44% | उपाय : थोड़े से काले उड़द, काले तिल और एक नारियल चलते पानी में विसर्जित करें।
मकर राशि
आज आपके उदार स्वभाव की सराहना होगी। मान-सम्मान में इजाफा होगा। कोई अहम पद आपको प्राप्त हो सकता है। पुराना रुका हुआ पैसा आपको वापस प्राप्त होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कोई रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 78% | उपाय : घर से बाहर निकलते समय अपने माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए आपकी उम्मीद से भी बेहतर होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि के समय धन आगमन की संभावना रहेगी। कोई अच्छा समाचार आपको प्राप्त हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से आप आज मजबूत होंगे। कोई अहम जिम्मेदारी आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : नीला | भाग्य प्रतिशत : 80% | उपाय : सफेद चंदन की जड़ को निकालकर नीले कपड़े में लपेटकर अपने पास रखें।
मीन राशि
आपकी व्यक्तिगत समस्याएं आपकी मानसिक परेशानी को बढ़ा सकती हैं। परिवार में कलह जैसा माहौल उत्पन्न हो सकता है। हालांकि आर्थिक दृष्टि से और व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। फालतू के कर्ज न लें। दिखावे के ऊपर पैसा न खर्च करें।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : लाल | भाग्य प्रतिशत : 61% | उपाय : घर के चारों कोनों में लाल पत्थर स्थापित करने से पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।