राशिफल 8 फरवरी 2026: ग्रहों की चाल से बदलेगा राशियों का भाग्य, मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल

आज का पंचांग | 8 फरवरी 2026 नक्षत्र: स्वाति करण: विष्टि पक्ष: कृष्ण योग: गंड वार: रविवार

0

आज का पंचांग | 8 फरवरी 2026
नक्षत्र: स्वाति
करण: विष्टि
पक्ष: कृष्ण
योग: गंड
वार: रविवार
आज के शुभ मुहूर्त:
08:31am-09:52am
12:35pm-04:39pm
राहुकाल: 04:39pm-06:01pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:13pm-12:55pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
खुद अपना इलाज करने से बचें, क्योंकि दवा पर आपकी निर्भरता बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। पारिवारिक सदस्यों की मदद आपकी जरूरतों का खयाल रखेगी। आज किए गए निवेश काफी फायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: तामसिक चीजों का त्याग करें।

वृष राशि
आशावादी बनें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं और आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगी। अगर आपने अपने घर के किसी सदस्य से उधार लिया था तो उसे आज लौटा दें। जरूरत के वक्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज फायदा हो सकता है, बशर्तें आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन और उत्साह दिखाएं। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: केसरी
उपाय: आज घर से बाहर निकलते समय तिल के तेल का दीपक जलाएं।

मिथुन राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके काम की जमकर तारीफ हो सकती है। कारोबार की दृष्टि से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज को लेकर यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज आप कुछ समय निकालकर अपने परिवार वालों के साथ बिताएं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा
उपाय: आज हरे रंग का उपयोग करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: जानें किस राशि को मिलेगी तनाव से मुक्ति, किसे होगा धन लाभ, इन अचूक उपायों से होगी परेशानी दूर

कर्क राशि
पेचीदा हालत में फंसने पर घबराएं नहीं। आज होश से काम लेने की जरूरत पड़ेगी। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज खाने-पीने की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता होगी। न चाहते हुए भी धन खर्च होने की संभावना रहेगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: काला
उपाय: गुड़ और मसूर की दाल का दान करें।

सिंह राशि
अपने स्वार्थ के लिए आज आप किसी को धोखा दे सकते हैं। आज किसी से उतना ही वादा करें, जितना आप निभा सको। प्रेम संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। नशों की लत से आज दूर रहें। अपने कार्यक्षेत्र और व्यावसायिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नीला
उपाय: आज शुद्ध देसी घी और कपूर का दान मंदिर में करें।

कन्या राशि
कार्य क्षेत्र से आज आप जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। घर की जरूरतों पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करें।

तुला राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। आज आप कई लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: खाना खाते समय तांबे के बर्तन का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी तीर्थ में ज्येष्ठ संक्रांति पर हवन यज्ञ, आहुतियों से भक्तिमय बना माहौल

वृश्चिक राशि
आपको जल्द से जल्द अपने जज्बात को काबू में करने और डर से आजादी पाने की जरूरत है, क्योंकि ये आपकी सेहत पर खराब असर डाल सकते हैं और अच्छी सेहत का मजा लेने से आपको वंचित कर सकते हैं। जिन लोगों ने अतीत में अपना धन निवेश किया था, आज उस धन से लाभ होने की संभावना बन रही है। आप माता-पिता को खुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नजरिए से चीजों को देखने की कोशिश करें, आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में न आने दें और अपने कनिष्ठ सहकर्मियों की बात पर गौर फरमाएं। आज खाली वक्त किसी बेकार के काम में खराब हो सकता है। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ से ज्यादा सहयोग नहीं मिलेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
उपाय: घर पर लाल गुलाब के पौधे लगाएं।

धनु राशि
आज आपको आराम करने, करीबी दोस्तों और परिवार के साथ खुशी के कुछ पल बिताने की जरूरत है। दिन बहुत लाभदायक नहीं है, इसलिए अपनी जेब पर नजर रखें और जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। बच्चे आज मोबाइल पर सारा दिन बर्बाद कर सकते हैं। आज का दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातों का सही समय है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: मेहरून
उपाय: गाय की सेवा करें।

ये भी पढ़ें:  नाहन के ऐतिहासिक चौगान में गूंजी गुरबाणी की अलौकिक ध्वनि, 350वें शहीदी वर्ष पर सजा भव्य दरबार

मकर राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। व्यवसाय की तरफ ध्यान देने की जरूरत रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मनमुटाव रह सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: आज तांबे का सिक्का चलते पानी में विसर्जित करें।

कुंभ राशि
आज के दिन किए गए दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शांति और सुकून देंगे। घर के जरूरी सामान पर धन खर्च करके आपको आज आर्थिक परेशानी जरूर होगी, लेकिन इससे आप भविष्य की कई परेशानियों से बच जाएंगे। तनाव का दौर बरकरार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। जिंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नई दिशा देगा। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे, जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज ब्रह्मचर्य का पालन करें।

मीन राशि
पारिवारिक झमेले के चलते आज आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आप गुस्से के कारण अपना आपा खो सकते हैं। जमीनी विवाद में फंसने की चेष्टा रहेगी। आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना रहेगी। आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। व्यर्थ की यात्राओं से बचें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: केसर की पुड़िया को पीले कपड़े में बांधकर अपने पास रखें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356