HomeRashifalराशिफल 24 मार्च 2026: किस्मत कनेक्शन के साथ जानें आज का पंचांग...

राशिफल 24 मार्च 2026: किस्मत कनेक्शन के साथ जानें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग | 24 मार्च 2026 तिथि: षष्ठी नक्षत्र: रोहिणी करण: तैतिल पक्ष: शुक्ल योग: प्रीति वार: मंगलवार

आज का पंचांग : 24 मार्च 2026
तिथि: षष्ठी
नक्षत्र: रोहिणी
करण: तैतिल
पक्ष: शुक्ल
योग: प्रीति
वार: मंगलवार
आज का शुभ मुहूर्त: 09:24AM-01:58PM
राहुकाल: 03:30PM-05:01PM
अभिजीत मुहूर्त: 12:03PM-12:51PM
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
अपनी शारीरिक स्थिति को सुधारने के लिए संतुलित आहार लें। यदि आप किसी काम के लिए लोन लेने वाले थे, तो वह लोन आज आपको मिल सकता है। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में कड़वाहट हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: क्रीमी
उपाय: कुमारी कन्याओं को भोजन कराएं।

वृष राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। व्यवसाय की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मनमुटाव रह सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: आज तांबे का सिक्का चलते पानी में विसर्जित करें।

मिथुन राशि
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान रहेगी। कई लोगों से मुलाकात हो सकती है। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। कुछ अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: काला
उपाय: आज ज्यादा से ज्यादा काले रंग का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  न दावा चला, न लालच जीता... चूड़धार में खोई 5 लाख की अमानत सही मालिक तक पहुंचाने वाले पुजारी बने मिसाल

कर्क राशि
मनोरंजन की चीजों पर आज आप जरूरत से ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर आज आप लापरवाही कर सकते हैं। खर्च आज नियंत्रण से बाहर होंगे। कोई बदनामी हो सकती है। आज आप किसी से पैसे उधार मांग सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: मैजेंटा
उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए सूर्योदय के समय 11 दाने गेहूं के खाएं।

सिंह राशि
खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएं। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत खतरनाक साबित हो सकती है। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इजाफा होगा। दूसरों को राजी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी फायदा पहुंचाएगी। छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हल्का काला
उपाय: कुमारी कन्याओं की सेवा करें।

कन्या राशि
आज शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। आज शारीरिक मेहनत हो सकती है। आज सुरक्षित परियोजनाओं में निवेश करें। व्यावसायिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज किसी अपंग व्यक्ति की मदद करें।

तुला राशि
आज आपको आराम करने की जरूरत पड़ सकती है। स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। व्यर्थ में यात्राएं न करें। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। कहीं से रुका हुआ पुराना पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के लिए भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: पढ़ने वाले छोटे बच्चों को आज स्टेशनरी का सामान दान करें।

ये भी पढ़ें:  15 फरवरी को पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप ब्यास तट पर होगी महाआरती

वृश्चिक राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। यात्रा का योग बना रहेगा। किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा आज शुभ फलदायी रहेगी।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा
उपाय: काले रंग की चीजों का दान करें।

धनु राशि
हृदय संबंधी बीमारियों से परेशानी हो सकती है। आज आप उधार चुकाने में सक्षम होंगे। कुछ लंबी यात्राएं हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए आज आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: काले या सफेद वस्त्र में लोहे की पांच कील या चुना लपेटकर चलते पानी में विसर्जित करें।

मकर राशि
आज आप किसी पर क्रोध कर सकते हैं। स्वभाव कुछ हद तक क्रोधी और चिड़चिड़ा हो सकता है। घर की परेशानियों के चलते कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप फालतू में किसी से न उलझें। कामकाज को बेहतर बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
उपाय:  मां सरस्वती की उपासना करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: इन चार राशियों को मिलेगा धन लाभ, मेष से मीन तक जानें अपना गुड लक

कुंभ राशि
आज आपका खराब रवैया दोस्तों में परेशानी का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं। आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में हालात बेहतर होंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए पीले रंग के रुमाल का प्रयोग करें।

मीन राशि
आज आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। धन आगमन की संभावना रहेगी। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। घर पर किसी निर्णय में बदलाव के समय अपने से बड़ों की राय अवश्य लें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
उपाय: घर में फूल, पानी में पनपने वाले पौधे या मछली का एक्वेरियम उत्तर या पश्चिम दिशा की ओर रखें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More