Home Rashifal राशिफल 21 फरवरी 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन,...

राशिफल 21 फरवरी 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें पंचांग और आज का शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग | 21 फरवरी 2026 तिथि: चतुर्थी नक्षत्र: रेवती करण: विष्टि पक्ष: शुक्ल योग: शुभ वार: शनिवार

0

आज का पंचांग | 21 फरवरी 2026
तिथि: चतुर्थी
नक्षत्र: रेवती
करण: विष्टि
पक्ष: शुक्ल
योग: शुभ
वार: शनिवार
आज का शुभ मुहूर्त:
08:21am-09:45am
12:34pm-04:47pm
राहुकाल: 09:45am-11:10am
अभिजीत मुहूर्त: 12:12pm-12:57pm
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
नियमित व्यायाम के माध्यम से वजन को नियंत्रित रखें। इस राशि के जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुकसान पहुंचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। रोमांटिक मनोभावों में अचानक आया बदलाव आपको काफी खिन्न कर सकता है। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: घर पर जमा कूड़ा साफ करें।

वृष राशि
आज आप खुद को सुकून में और जिंदगी का लुत्फ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं। रिश्तेदारों के यहां छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। आप अपनी छुपी खासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। आज का दिन तनाव से मुक्त रहने की कोशिश करें, इसलिए आराम करने पर जोर दें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला
उपाय: कुमारी कन्याओं की सेवा करें।

मिथुन राशि
आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेलकूद को शामिल किया जाना चाहिए। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलाएगा। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। खाली वक्त आज व्यर्थ की बहसों में खराब हो सकता है जिससे दिन के अंत में आपको खिन्नता होगी। आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक कर सकता है, लेकिन दिन के अंत तक वह आपकी बात समझेगा। आपकी तंदरुस्ती आज आपके घर वालों को खुशी देगी।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: भूरा
उपाय: सफेद या भूरे रंग की गाय को गुड़ वाली रोटी खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  बड़ा देव कमरूनाग को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का पहला न्यून्द्रा, मेले में पधारेंगे कुल 216 देवी-देवता

कर्क राशि
आज आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफा होने की संभावना रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की संभावना रहेगी। यात्राओं से थकान उत्पन्न हो सकती है। आज काफी चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: मेहरून
उपाय: आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए सूर्य की उपासना करें।

सिंह राशि
आपकी शाम कई जज्बातों से घिरी रहेगी और इसलिए तनाव भी दे सकती है। लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकी खुशी आपकी निराशाओं के मुकाबले आपको ज्यादा आनंद देगी। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक्त में आप फिर पा सकें। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। आपके प्रिय या जीवनसाथी का फोन आपका दिन बना देगा। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: काले रंग की चीजों का दान करें।

कन्या राशि
दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। नियमित व्यायाम के माध्यम से वजन को नियंत्रित रखें। इस राशि के जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। रोमांटिक मनोभावों में अचानक आया बदलाव आपको काफी खिन्न कर सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: घर पर जमा कूड़ा साफ करें।

ये भी पढ़ें:  विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष पर HRTC वर्कशॉप नाहन में औजारों का पूजन

तुला राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़कर रहेगा। आज प्रगति होना निश्चित है। व्यवसाय और कार्य क्षेत्र से अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। आज आप कहीं बाहर घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम संबंधों और पारिवारिक सुख का अनुभव करेंगे। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज अपने कुल देवता की पूजा करें।

वृश्चिक राशि
आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आएगा। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के जरिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। आज घर में अधिकतर समय आप सोकर गुजार सकते हैं। शाम के वक्त आपको महसूस होगा कि आपने अपना कितना कीमती समय बर्बाद कर दिया।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: लाल
उपाय: लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि
किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष देंगी। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके खर्चों और बिल आदि को संभाल लेगा। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। किसी साझेदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें, क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका फायदा उठाने की कोशिश करें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: 12 राशियों पर कैसा रहेगा 6 दिसंबर का दिन, जानें शुभ मुहूर्त और ग्रहों की चाल

मकर राशि
आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवनशैली में बदलाव लाने का सही समय है। आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की जरूरत है। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आसपास के लोगों को खुश कर देगा। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: काला
उपाय: सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर बाद में उस तेल से गुलगुले बनाकर पक्षियों को खिलाएं।

कुंभ राशि
बच्चों की वजह से आज आप खुशमिजाज रह सकते हैं। स्वास्थ्य नरम गरम रह सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कोई चीज आज गुम हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप रोमांटिक मूड में हो सकते हैं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज अंधे व्यक्तियों की मदद करें।

मीन राशि
शाम के समय थोड़ा आराम कीजिए। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। आप अपनी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। आज धार्मिक कामों में आप अपना खाली समय बिताने का विचार बना सकते हैं। बेवजह की बहसों में न पड़ें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हरा
उपाय: पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356