HomeRashifalराशिफल: स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर कैसा रहेगा ग्रहों का असर, उपाय...

राशिफल: स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर कैसा रहेगा ग्रहों का असर, उपाय के साथ मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल

आज का पंचांग (26 नवंबर, 2025) तिथि: षष्ठी नक्षत्र: श्रवण करण: कौलव पक्ष: शुक्ल योग: वृद्धि वार: बुधवार

आज का पंचांग (26 नवंबर, 2025)
तिथि: षष्ठी
नक्षत्र: श्रवण
करण: कौलव
पक्ष: शुक्ल
योग: वृद्धि
वार: बुधवार

आज का शुभ मुहूर्त: 06:57am-09:32am
10:50am-12:08pm
राहुकाल: 12:08pm-01:25pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:46am-12:28pm
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
मनोरंजन की चीजों पर आज आप जरूरत से ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर आज आप लापरवाही कर सकते हैं। खर्च आज नियंत्रण से बाहर होंगे। किसी बदनामी वाले कांड में फंसने की आशंका रहेगी। आज आप किसी से पैसे उधार मांग सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: मैजेंटा
उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए सूर्योदय के समय 11 दाने गेहूं के खाएं।

वृष राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। व्यवसाय की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मनमुटाव रह सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनूमा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: आज तांबे का सिक्का चलते पानी में विसर्जित करें।

मिथुन राशि
आज अपने खराब मूड को शादीशुदा जिंदगी में तनाव का कारण न बनने दें। माता-पिता की मदद से आज आप आर्थिक संकट से बाहर निकल सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी से आर्थिक मदद की मांग कर सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: काला
उपाय: आज शनि देव की उपासना करें।

ये भी पढ़ें:  ऐतिहासिक चौगान में 23 को होगा 'गुरमत समागम', महान पंथक हस्तियां गुरबाणी कीर्तन से संगत को करेंगी निहाल

कर्क राशि
कार्यक्षेत्र से आज आप जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती है। जिन लोगों को आप जानते हैं उनके जरिए आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। घर की जरूरत पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करें।

सिंह राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: लाल फूलों से सूर्य देव की उपासना करें।

कन्या राशि
आज आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफा होने की संभावना रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की संभावना रहेगी। यात्राओं से थकान उत्पन्न हो सकती है। आज काफी चीजें आपके पक्ष में रहेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: मेहरून
उपाय: आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए सूर्य देव की उपासना करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: किस्मत चमकेगी या बिगड़ेगी! छवि बिगाड़ सकते हैं आपके शत्रु, जानें अपने सितारे...

तुला राशि
कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा बना सकते हैं। हालांकि आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। खान-पान की चीजों पर संयम बरतें। आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन अच्छा है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करें।

वृश्चिक राशि
आज आप में चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आज आपका स्वास्थ्य पूरी तरह तंदुरुस्त रहेगा। दोस्तों की वजह से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर सावधानी बरतें। पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी पारिवारिक बदलाव करने से पहले अपने से बड़ों की राय अवश्य लें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: चैरी
उपाय: कच्ची हल्दी की गांठ या पीपल के पत्ते को सोते समय अपने तकिए के नीचे रख दें।

धनु राशि
खानपान पर संयम बरतें। सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज किसी न किसी रूप में काली मिर्च का उपयोग जरूर करें।

ये भी पढ़ें:  केरल में 42वें अखिल भारत श्रीमद भागवत महासत्र में पहुंचे सीएम सुक्खू, बोले ये भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक

मकर राशि
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई लापरवाही आपको महंगी साबित पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गेहुंआ
उपाय: चांदी के चकोर टुकड़े अपने पास रखें।

कुंभ राशि
आज कोई अप्रिय घटना आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। घर पर काम करते समय सावधानी बरतें। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें। पारिवारिक माहौल खुशनूमा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: अपने माथे पर दूध का तिलक लगाएं।

मीन राशि
सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सौंदर्य की चीजों पर धन खर्च हो सकता है। यात्रा का योग बना रहेगा। शत्रु आपकी छवि बिगड़ने का प्रयास कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज अपने स्वभाव को चिड़चिड़ा न होने दें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सलेटी
उपाय: एक नारियल अपने ऊपर से घुमाकर चलते पानी में विसर्जित करें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 9418745356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More