Home Rashifal राशिफल 23 फरवरी 2026: इन राशियों के लिए आज धन लाभ के...

राशिफल 23 फरवरी 2026: इन राशियों के लिए आज धन लाभ के योग, पंचांग और शुभ मुहूर्त के साथ जानें गुड लक

आज का पंचांग | 23 फरवरी 2026 तिथि: षष्ठी नक्षत्र: भरणी करण: तैतिल पक्ष: शुक्ल योग: ब्रह्म वार: सोमवार

0

आज का पंचांग | 23 फरवरी 2026
तिथि: षष्ठी
नक्षत्र: भरणी
करण: तैतिल
पक्ष: शुक्ल
योग: ब्रह्म
वार: सोमवार
शुभ मुहूर्त:
06:55am-08:20am
01:59pm-06:13pm
राहुकाल: 08:20am-09:44am
अभिजीत मुहूर्त: 12:11pm-12:57pm
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
बच्चों की वजह से आज आप खुश मिजाज के रह सकते हैं। स्वास्थ्य नरम गरम रह सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कोई चीज आज गुम हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप रोमांटिक मूड में हो सकते हैं।
शुभ अंक:3
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज अंधे व्यक्तियों की मदद करें।

वृष राशि
आज आप किसी से मिलने का प्लान बना सकते हैं। पैसा खर्च होने की संभावना रहेगी। आज आप विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं। बच्चे धन की मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप किसी के पचड़े में ना पड़ें।
शुभ अंक:9
शुभ रंग: हरा
उपाय: आज किसी सुनसान जगह पर लोहे की कील को गाड़ दें।

मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आपको लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक:3
शुभ रंग: लाल
उपाय: आज गुड़ का दान करें।

कर्क राशि
आज खेल-कूद में हिस्सा लेने की जरूरत है। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इजाफा होगा। प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाजी में कदम उठाने से बचें। हालांकि वरिष्ठों से कुछ विरोध के स्वर सुनाई देंगे, लेकिन फिर भी आपको दिमाग ठंडा रखने की जरूरत है। रात को ऑफिस से घर आते वक्त आज आपको सावधानी से वाहन चलाना चाहिए, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। खुद तनावग्रस्त होने की झल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं।
शुभ अंक:7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद संगमरमर से बनी कोई भी वस्तु दान करें।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला: पहली सांस्कृतिक संध्या में ये स्टार कलाकार बिखेरेंगे अपनी आवाज का जादू

सिंह राशि
सेहत अच्छी रहेगी। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है, इससे आपको काफी खुशी होगी। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाकई उनका ख्याल रखते हैं। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। हालांकि वरिष्ठों से कुछ विरोध के स्वर सुनाई देंगे, लेकिन फिर भी आपको दिमाग ठंडा रखने की जरूरत है। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफर करना पड़ सकता है जो काफी दौड़-भाग भरा होगा लेकिन साथ ही बहुत फायदेमंद भी साबित होगा।
शुभ अंक:4
शुभ रंग: लाल
उपाय: गायत्री पूजा करें।

कन्या राशि
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में आज कोई कार्य ना करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक:7
शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: गरीबों में दूध से बनी चीजों का दान करें।

तुला राशि
व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन और गुस्से की मात्रा अधिक हो सकती है। आज आप व्यर्थ में राई का पहाड़ बना सकते हैं। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक:6
शुभ रंग: लाल
उपाय: किसी महत्वपूर्ण काम को करने से पहले शंकर जी की आराधना करें।

ये भी पढ़ें:  नवरात्रि 2025: अष्टमी और नवमी पर जानें कन्या पूजन की विधि, कन्याओं के साथ बटुक भैरव का पूजन क्यों है जरूरी?

वृश्चिक राशि
आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलाएगा। सावधान रहें क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। खाली वक्त आज व्यर्थ की बहसों में खराब हो सकता है, जिससे दिन के अंत में आपको खिन्नता होगी। आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक कर सकता है, लेकिन दिन के अंत तक वह आपकी बात समझेगा। आपकी तंदरुस्ती आज आपके घर वालों को खुशी देगी।
शुभ अंक:1
शुभ रंग: भूरा
उपाय: सफेद या भूरे रंग की गाय को गुड़ वाली रोटी खिलाएं।

धनु राशि
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी और अजनबी भी जाने-पहचाने से महसूस होंगे। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज बहुत सोच समझकर कदम रखने की जरूरत है, नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। अपने परिवार के साथ रूखा व्यवहार न करें, यह पारिवारिक शांति को भंग कर सकता है। अगर आप व्यवसाय में किसी नए भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं तो यह जरूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जांच लें। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं, आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
शुभ अंक:7
शुभ रंग: गाजरी
उपाय: आज किसी को प्लास्टिक से बनी चीजों का दान करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल : जानें कैसी रहने वाली है आपकी दिनचर्या, क्या है आज का शुभ मुहूर्त

मकर राशि
आज आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफा होने की संभावना रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की संभावना रहेगी। यात्राओं से थकान उत्पन्न हो सकती है। आज काफी चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक:7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: जटावाला नारियल पानी में विसर्जित करें।

कुंभ राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक:4
शुभ रंग: लाल
उपाय: लाल फूल से सूर्य उपासना करें।

मीन राशि
आपका चढ़ा हुआ पारा आपको परेशानी में डाल सकता है। व्यापारियों को आज व्यापार में घाटा हो सकता है और अपने व्यापार को बेहतर बनाने के लिए आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की जरूरत है। विवाह प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। यह करिअर के मोर्चे पर उन बदलावों को करने का सही वक्त है, जिनके बारे में आप लंबे समय से सोच रहे हैं। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया कराएंगे।
शुभ अंक:7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: खिरनी की जड़ को सफेद कपड़े में लपेटकर अपने पास रखें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356