HomeAasthaआज का राशिफल: 16 दिसंबर को राशियों पर कैसा रहेगा ग्रहों की...

आज का राशिफल: 16 दिसंबर को राशियों पर कैसा रहेगा ग्रहों की चाल का असर, जानें शुभ मुहूर्त और दिन को बेहतर बनाने के उपाय

आज का पंचांग (16 दिसंबर, 2025) तिथि: द्वादशी नक्षत्र: स्वाति करण: कौलव पक्ष: कृष्ण योग: अतिगंड वार: मंगलवार

आज का पंचांग (16 दिसंबर, 2025)
तिथि: द्वादशी
नक्षत्र: स्वाति
करण: कौलव
पक्ष: कृष्ण
योग: अतिगंड
वार: मंगलवार

आज का शुभ मुहूर्त: 09:44AM–01:32PM
राहुकाल: 02:48PM–04:04PM
अभिजीत मुहूर्त: 11:56 AM–12:36 PM
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज आप जीवनसाथी के साथ समय बिताने और उन्हें कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे, लेकिन उनकी खराब तबीयत के कारण यह संभव नहीं हो पाएगा। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्रेम को सराहने का यह सही दिन है। बेरोजगारों को आज नौकरी न मिलने का मलाल हो सकता है। आपको अपने प्रयास बढ़ाने की आवश्यकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: पीपल की सेवा करें।

वृष राशि
नियमित व्यायाम के माध्यम से वजन को नियंत्रित रखें। मनोरंजन और सौंदर्य पर आवश्यकता से अधिक समय और धन खर्च न करें। ऐसे कार्यों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिनमें युवा लोग जुड़े हों। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। आपके प्रयास सकारात्मक परिणाम अवश्य देंगे। रात के समय आप घर के लोगों से दूर रहकर छत पर या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। आज आपको और आपके जीवनसाथी को प्रेम के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

मिथुन राशि
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लापरवाही आज महंगी साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। खर्च अधिक होने की संभावना है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गेहुंआ
उपाय: सतनाजा दान करें।

ये भी पढ़ें:  कैंथघाट में सजेगा मां मनसा देवी का दरबार, वॉलीबॉल से लेकर कुश्ती तक का होगा महासंग्राम

कर्क राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा और आप परेशानियों को दरकिनार कर देंगे। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना है। आज आपसे कोई सलाह ले सकता है। आप किसी मित्र या प्रेमिका के साथ बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: लक्ष्मी-नारायण मंदिर में पीले रंग की वस्तुओं का दान करें।

सिंह राशि
पेचीदा परिस्थितियों में घबराएं नहीं। आज आपको सूझबूझ से काम लेने की आवश्यकता होगी। यात्रा करनी पड़ सकती है। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। खान-पान में संयम बरतें। अनचाहे खर्च होने की संभावना है। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: काला
उपाय: गुड़ और मसूर की दाल का दान करें।

कन्या राशि
खान-पान में संयम रखें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। कुछ अनचाहे मेहमान घर आ सकते हैं। व्यवसाय के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। आप घरेलू कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन संभव है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज किसी न किसी रूप में काली मिर्च का प्रयोग अवश्य करें।

तुला राशि
आशावादी बनें और सकारात्मक पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं के लिए नए द्वार खोलेंगी। यदि आपने परिवार के किसी सदस्य से उधार लिया है, तो आज उसे लौटा दें, अन्यथा कानूनी परेशानी हो सकती है। जरूरत के समय मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज लाभ संभव है, बशर्तें आप अपनी बात स्पष्ट रूप से रखें और पूरे उत्साह से कार्य करें। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी की ओर से विशेष उपहार मिल सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: केसरी
उपाय: घर से बाहर निकलते समय तिल के तेल का दीपक जलाएं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल 30 जनवरी 2026: क्या कहता है किस्मत कनेक्शन, जानें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

वृश्चिक राशि
मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको प्रसन्नता देंगे। आज ऐसी वस्तुएं खरीदने के लिए अच्छा दिन है, जिनका मूल्य भविष्य में बढ़ सकता है। परिवार के सदस्य कई मांगें रख सकते हैं। अपने प्रिय से कोई कटु बात न कहें। आज आप एकांत में रहना पसंद करेंगे। संभव है कि जीवनसाथी आपको पर्याप्त समय न दे पाए। कार्यालय में अधिक कार्यभार के कारण आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नीला
उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।

धनु राशि
आज मित्रों के साथ पार्टी में आप अधिक धन खर्च कर सकते हैं, फिर भी आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। अजनबियों के साथ-साथ मित्रों से भी सावधान रहें। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें, क्योंकि इससे नई कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं। करिअर से जुड़े निर्णय स्वयं लें, भविष्य में लाभ मिलेगा। वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए दिन उपयुक्त है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: भगवा
उपाय: पानी वाला नारियल सिर के ऊपर से घुमाकर बहते जल में प्रवाहित करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान या कार्यक्षेत्र में मिलेगी फटकार! जानें कैसा रहने वाला है आपका दिन

मकर राशि
कुछ घटनाएं आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना संभव नहीं होगा। शांत रहें और तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। धन कमाने के नए अवसर लाभ देंगे। आपके आकर्षक व्यक्तित्व से नए मित्र बनेंगे। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। नए आर्थिक विचारों को कार्यरूप दें। घर में पूजा-पाठ या हवन का आयोजन हो सकता है। आज आप वैवाहिक जीवन का वास्तविक सुख अनुभव करेंगे।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: मैजेंटा
उपाय: बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

कुंभ राशि
आज आप स्वयं को सुकून और आनंद की मनोदशा में पाएंगे। आर्थिक तंगी से बचने के लिए बजट का पालन करें। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा मानसिक शांति देगी। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव होगा। आप अपनी छिपी प्रतिभा का उपयोग कर दिन को बेहतर बनाएँगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। तनाव से मुक्त रहने के लिए आराम पर ध्यान दें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला
उपाय: कुमारी कन्याओं की सेवा करें।

मीन राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ की संभावना है। कार्य करते समय सावधानी आवश्यक है। यात्रा के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना चाहिए।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: क्रीमी सफेद
उपाय: मां दुर्गा की उपासना करें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More