आज का पंचांग | 27 फरवरी 2026
तिथि: एकादशी
नक्षत्र: आर्द्रा
करण: वणिज
पक्ष: शुक्ल
योग: आयुष्मान
वार: शुक्रवार
शुभ मुहूर्त: 06:51am-11:08am
राहुकाल: 11:08am-12:33pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:11pm-12:57pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
दोस्त की बेरुखी आपको नाराज करेगी, लेकिन खुद को शांत रखें। इस बात को परेशानी न बनने दें और इससे बचने की कोशिश करें। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। आपकी ओर से की गई लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। चीजें आपकी इच्छा के मुताबिक नहीं चलेंगी, लेकिन अपने हमदम के साथ आप अच्छा समय गुजारेंगे।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: काला
उपाय: काले रंग की चीजों का दान करें।
वृष राशि
दवाई पर आपकी निर्भरता बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। पारिवारिक सदस्यों की मदद आपकी जरूरतों का खयाल रखेगी। आज किए गए निवेश काफी फायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: तामसिक चीजों का त्याग करें।
मिथुन राशि
दोस्तों का रुख सहयोगी रहेगा और वे आपको खुश रखेंगे। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। दूसरों की कमियां ढूंढने का गैर-जरूरी काम रिश्तेदारों की आलोचना का रुख आपकी ओर मोड़ सकता है। बेहतर रहेगा कि आप अपनी यह आदत बदल दें। आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। रात के समय आज आप अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हरा
उपाय: बहन बेटी मौसी साली या बुआ की सहायता करें।
कर्क राशि
आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेगी। उधार लिया गया पैसा आज लौटा दें, नहीं तो आगे मुश्किल आ सकती है। जरूरत के वक्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज फायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएं। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: केसरी
उपाय: आज घर से बाहर निकलते समय तिल के तेल का दीपक जलाएं।
सिंह राशि
आपका सकारात्मक रुख आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। अपने खर्चों पर काबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। जो लोग आपके करीब हैं, वे आपका गलत फायदा उठा सकते हैं। आज आप इश्क की चाशनी जिंदगी में घुलती हुई महसूस करेंगे। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया सुझाएगा। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: संतरी
उपाय: लोगों का सम्मान करें।
कन्या राशि
आज आप किसी पर क्रोध कर सकते हैं। स्वभाव कुछ हद तक क्रोधी और चिड़चिड़ा हो सकता है। घर की परेशानियों के चलते कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप फालतू में किसी से न उलझें। कामकाज को बेहतर बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए मां सरस्वती की उपासना करें।
तुला राशि
अपने स्वार्थ के लिए आज आप किसी को धोखा दे सकते हैं। आज किसी से उतना वादा करें, जितना आप निभा सकें। प्रेम संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। नशे की लत से आज दूर रहें। अपने कार्यक्षेत्र और व्यावसायिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नीला
उपाय: आज शुद्ध देसी घी और कपूर का दान मंदिर में करें।
वृश्चिक राशि
जो लोग टैक्स चोरी करते हैं, आज वे बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। मुमकिन है कि परिवार वाले आपकी उम्मीदों को पूरा न कर सकें। इस बात की इच्छा न करें कि वे आपके मुताबिक काम करेंगे, बल्कि अपने काम करने का तरीका बदलकर पहल करें। यात्रा के दौरान आप नई जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें करने का सही समय है। इस राशि के युवाओं को आज अपने जीवन में प्रेम की कमी महसूस होगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल
उपाय: भिखारी को भोजन कराएं।
धनु राशि
अच्छी चीजों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग खुला रहेगा। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। एक खुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। कुछ लोगों के लिए नया रोमांस ताजगी लाएगा और आपको खुशमिजाज रखेगा। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें करने का सही समय है। बहुत ज्यादा बातें करके आज आपको सिर में दर्द हो सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: पीला
उपाय: कुल देवी देवता की आराधना करें।
मकर राशि
अनचाहे ख्यालों को दिमाग पर हावी न होने दें। आज आप लापरवाही कर सकते हैं। अकस्मात धन खर्च हो सकता है। अध्यात्म से जुड़ने का प्रयास करें। शहर के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: केसरी
उपाय: शहद खाकर घर से बाहर निकलें।
कुंभ राशि
आज सेहत की देखभाल की खास जरूरत है। आपके घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आसपास के लोगों को खुश कर देगा। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक्त अपनी भावनाओं पर काबू रखें। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। अपने जीवनसाथी के साथ आप आज एक शानदार शाम गुजार सकते हैं।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: पीला
उपाय: स्कूल हॉस्पिटल या अनाथ आश्रम में दान करें।
मीन राशि
खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप भावनात्मक तरीके से निर्णय लेने में सक्षम होंगे। वेबसाइट से धन लाभ होने की संभावना होगी। आज आपके कार्य की जमकर तारीफ होगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: जामुनी
उपाय: आज कुमारी कन्याओं को केसर बादाम वाली खीर खिलाएं।
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356

