Home Rashifal राशिफल 28 फरवरी 2026: किस राशि के लिए दिन आज शुभ, क्या...

राशिफल 28 फरवरी 2026: किस राशि के लिए दिन आज शुभ, क्या है शुभ मुहूर्त, जानें पंचांग

आज का पंचांग | 28 फरवरी 2026 तिथि: द्वादशी नक्षत्र: पुनर्वसु करण: बव पक्ष: शुक्ल योग: सौभाग्य वार: शनिवार

0

आज का पंचांग | 28 फरवरी 2026
तिथि: द्वादशी
नक्षत्र: पुनर्वसु
करण: बव
पक्ष: शुक्ल
योग: सौभाग्य
वार: शनिवार
आज का शुभ मुहूर्त:
08:15am-09:41am
12:33pm-04:51pm
राहुकाल: 09:41am – 11:07am
अभिजीत मुहूर्त: 12:10pm-12:56pm
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। जिन व्यापारियों के संबंध विदेशों से हैं, उन्हें आज धन हानि होने की संभावना है। दिन को रोमांचक बनाने के लिए करीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं। आपको बढ़िया परिणामों को पाने के लिए अपनी तरफ से बेहतरीन प्रयास करने की आवश्यकता है। अपने मन पर काबू रखना सीखें, क्योंकि कई बार आप मन की मानकर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। आज भी आप ऐसा कुछ कर सकते हैं। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दखल वैवाहिक जीवन का संतुलन बिगाड़ सकता है।
शुभ अंक:7
शुभ रंग: पीला
उपाय: मां दुर्गा मंदिर में जाकर प्रसाद चढ़ाएं।

वृष राशि
आज आप बाहर घूमने फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आपका कीमती सामान चोरी हो सकता है। आज किसी से बहसबाजी न करें, नहीं तो आपको आलोचनाओं का शिकार होना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में कड़वाहट पैदा हो सकती है। धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक:7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: कुल देवी देवता की पूजा करें।

मिथुन राशि
शाम के समय थोड़ा आराम कीजिए। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। आप अपनी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। आज धार्मिक कामों में आप अपना खाली समय बिताने का विचार बना सकते हैं। इस दौरान बेवजह की बहसों में न पड़ें।
शुभ अंक:2
शुभ रंग: हरा
उपाय: पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें:  Himachal : इन 4 मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए तैयार होगा मास्टर प्लान

कर्क राशि
आज आप किसी पुरानी समस्या से बाहर निकल सकते हैं। आज कोई आपकी मदद कर सकता है। नौकरी और व्यवसाय में आज आपको फायदा होगा। हालांकि शत्रु पक्ष छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक:4
शुभ रंग: लाल
उपाय: आज काले कुत्ते की सेवा करें।

सिंह राशि
अपना धैर्य न खोएं, खास तौर पर मुश्किल हालात में। सट्टेबाजी से फायदा हो सकता है। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। खुशमिजाज रहें और प्यार की राह में बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है, लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी।
शुभ अंक:9
शुभ रंग: लाल
उपाय: सूर्य देव की पूजा करें।

कन्या राशि
आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास बना सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों से निजात मिलने की संभावना रहेगी। धन लाभ होने की भी संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। छोटी मोटी यात्राएं हो सकती हैं। व्यवसाय और कार्य क्षेत्र में आज लापरवाही न करें। खुद को प्रसन्न रखने का प्रयास करें।
शुभ अंक:3
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: आज तेल से बने पकोड़े को कौवा को खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर का रामा गांव, यहां भगवान श्रीराम रुके थे कुछ पल, हनुमान जी ने जपा राम नाम, जानें क्या है इतिहास

तुला राशि
किसी की सलाह लिए बिना आज आपको पैसा कहीं भी इनवेस्ट नहीं करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ खरीदारी मजेदार रहेगी। इससे आप दोनों के बीच की समझ में भी इजाफा होगा। सैर सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताजा कर देगा। दिवास्वप्नों में समय खपाना नुकसानदेह रहेगा, इस मुगालते में न रहें कि दूसरे आपका काम करेंगे। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं।
शुभ अंक:2
शुभ रंग: पीला
उपाय: जेब में तांबे का सिक्का रखें।

वृश्चिक राशि
धैर्य बनाए रखें, आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी। व्यवसाय के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। निवेश किया हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। आज आप हर बुरे वक्त से बाहर निकल सकते हैं। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक:1
शुभ रंग: आसमानी नीला
उपाय: चार बादाम और एक पानी वाला नारियल चलते पानी में विसर्जित करें।

धनु राशि
आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन शैली में बदलाव लाने का सही समय है। आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें।आपकी स्वच्छंद जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है। इसलिए देर रात तक बाहर रहने और ज्यादा खर्च करने से बचें। अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। आज के दिन कुछ भी करने के लिए अपने साथी पर दबाव न डालें, अन्यथा आपके दिलों में दूरियां आ सकती हैं।
शुभ अंक:2
शुभ रंग: मेहरून
उपाय: लाल चूड़ियां या लाल वस्त्र कन्या को दान करें।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां तेज, पड्डल में पैगोड़ा शैली के आकर्षक टेंटों में विराजेंगे देवता

मकर राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक:6
शुभ रंग: क्रीमी सफेद
उपाय:  मां दुर्गा की उपासना करें।

कुंभ राशि
आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। अगर आप जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालेंगे और गैर जरूरी काम करेंगे तो आज का दिन काफी निराशाजनक हो सकता है। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें।
शुभ अंक:9
शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी की सेवा करें।

मीन राशि
लाभ लेने के लिए बड़ों को अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। सिर्फ अक्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच समझ कर लगाएं। जितना आपने सोचा था आपका भाई उससे ज्यादा मददगार साबित होगा। दफ्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। यात्रा आपके लिए आनंददायक और बहुत फायदेमंद होगी।
शुभ अंक:9
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की गाय की सेवा करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356