आज का राशिफल 21 जनवरी 2026: शुभ मुहूर्त और पंचांग के साथ जानिए अपनी ग्रह चाल और दिन बेहतर बनाने के उपाय

आज का पंचांग | 21 जनवरी 2026 तिथि: तृतीया नक्षत्र: धनिष्ठा करण: तैतिल पक्ष: शुक्ल योग: व्यतिपात वार: बुधवार

0

आज का पंचांग | 21 जनवरी 2026
तिथि: तृतीया
नक्षत्र: धनिष्ठा
करण: तैतिल
पक्ष: शुक्ल
योग: व्यतिपात
वार: बुधवार
आज का शुभ मुहूर्त: 07:18am-01:50pm
राहुकाल: 12:32pm-01:50pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:11pm-12:52pm
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
आज आप अपना आपा खो सकते हैं। पारिवारिक झगड़े उत्पन्न हो सकते हैं। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बेफिजूल की यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम के समय विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज शिवलिंग पर काला धतूरा चढ़ाएं।

वृष राशि
आज किसी की वजह से आपका मूड खराब रह सकता है। आज घर से बाहर निकलने पर बड़ों का आशीर्वाद लें। किसी काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी अहम व्यक्ति से मिल सकते हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला
उपाय: भिखारी को खीर पूरी खिलाएं।

मिथुन राशि
आज आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद प्राप्त करेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। मान सम्मान में इजाफा होगा। आज आप कई आर्थिक परेशानियों से बाहर निकल पाएंगे।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज आप तुलसी के पौधे पर देसी घी का दीया जलाएं।

कर्क राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। यात्रा का योग बना रहेगा। किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा आज शुभ फलदायी रहेगी।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा
उपाय: अपनी जेब में हरे रंग के रुमाल का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  आज का पंचांग और राशिफल: जानें 07 जनवरी 2026 का भाग्यफल और दिन बेहतर बनाने के उपाय

सिंह राशि
आज सेहत की देखभाल की खास जरूरत है। आपके घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आसपास के लोगों को खुश कर देगा। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक्त अपनी भावनाओं पर काबू रखें। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। अपने जीवनसाथी के साथ आप आज एक शानदार शाम गुजार सकते हैं।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: पीला
उपाय: स्कूल, हॉस्पिटल या अनाथ आश्रम में दान करें।

कन्या राशि
आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। जिन व्यापारियों के संबंध विदेशों से हैं, उन्हें आज धन हानि होने की संभावना है, इसलिए आज के दिन सोच-समझकर चलें। दिन को रोमांचक बनाने के लिए करीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं। आपका रुमानी संबंध आज थोड़ी परेशानी में पड़ सकता है। आपको बढ़िया परिणामों को पाने के लिए अपनी तरफ से बेहतरीन प्रयास करने की आवश्यकता है। अपने मन पर काबू रखना सीखें, क्योंकि कई बार आप मन की मानकर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। आज भी आप ऐसा कुछ कर सकते हैं। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दखल वैवाहिक जीवन का संतुलन बिगाड़ सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: श्री दुर्गा मंदिर में जाकर प्रसाद चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: इन जातकों को आज आर्थिक हालात पर देना होगा खास ध्यान, कार्यक्षेत्र पर रहें सावधान

तुला राशि
आज आपको आराम करने और करीबी दोस्तों व परिवार के साथ खुशी के कुछ पल बिताने की जरूरत है। दिन बहुत लाभदायक नहीं है, इसलिए अपनी जेब पर नजर रखें और जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। इस ओर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर सारा दिन बर्बाद कर सकते हैं। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातों का सही समय है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: मेहरून
उपाय: गाय की सेवा करें।

वृश्चिक राशि
पेचीदा हालत में फंसने पर घबराएं नहीं। आज होश से काम लेने की जरूरत पड़ेगी। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज खाने-पीने की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता होगी। न चाहते हुए भी धन खर्च होने की संभावना रहेगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: काला
उपाय: गुड़ और मसूर की दाल का दान करें।

धनु राशि
बेहतर जिंदगी के लिए आप अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र पर आज आपकी लापरवाही के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी चीज के गुम होने की आशंका रहेगी। शाम के समय आपका स्वभाव क्रोधी और ईर्ष्यालु हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: गरीबों में आज सफेद रंग की चीजों का दान करें।

ये भी पढ़ें:  पच्छाद के श्री भूरशिंग महादेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा संपन्न, हजारों ने किया भक्ति रसपान

मकर राशि
आज आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफा होने की संभावना रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की संभावना रहेगी। यात्राओं से थकान उत्पन्न हो सकती है। आज काफी चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: मेहरून
उपाय: आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए सूर्य की उपासना करें।

कुंभ राशि
आज आप किसी पुरानी समस्या से बाहर निकल सकते हैं। आज कोई आपकी मदद कर सकता है। नौकरी और व्यवसाय में आज आपको फायदा होगा। हालांकि शत्रु पक्ष छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: आज काले कुत्ते की सेवा करें।

मीन राशि
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई लापरवाही आज आपको महंगी साबित पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गेहुआ
उपाय: काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356