HomeRashifalराशिफल 21 मार्च 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन?...

राशिफल 21 मार्च 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? जानें पंचांग और आज का शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग | 21 मार्च 2026 तिथि: तृतीया नक्षत्र: अश्वनी करण: तैतिल पक्ष : शुक्ल योग : एनद्र वार : शनिवार

आज का पंचांग | 21 मार्च 2026
तिथि: तृतीया
नक्षत्र: अश्वनी
करण: तैतिल
पक्ष : शुक्ल
योग : एनद्र
वार : शनिवार
आज का शुभ मुहूर्त:
07:55am-09:26am
12:28pm-05:00pm
राहुकाल: 09:26am-10:57am
अभिजीत मुहूर्त: 12:04am-12:52pm
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश होना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: लाल फूलों से सूर्य देव की उपासना करें।

वृष राशि
आज कोई आपसे धन की मांग कर सकता है। मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने प्रिय को नाराज कर सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र से जल्द निकलने का प्रयास कर सकते हैं। शाम के समय मित्र गणों के साथ आप बाहर पार्टी वगैरह कर सकते हैं।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: क्रीमी
उपाय: आज अपनी पत्नी या प्रेमिका को गिफ्ट दें।

मिथुन राशि
आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की बीमारी पर धन खर्च हो सकता है। व्यर्थ और बेफिजूल यात्राएं हो सकती हैं। शत्रु पक्ष भी रहेगा। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आज आपको नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट पैदा हो सकती है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: धूमिल
उपाय: काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  बड़ा देव कमरूनाग को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का पहला न्यून्द्रा, मेले में पधारेंगे कुल 216 देवी-देवता

कर्क राशि
आज आपका ऊर्जा स्तर बढ़ चढ़कर रहेगा। आज आपके कार्य की सराहना हो सकती है। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। आज काम का बोझ अधिक रह सकता है। शाम के समय विलास की सामग्री पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: आज गरीबों को चमड़े का जूता दान करें।

सिंह राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूल खर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल
उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें।

कन्या राशि
आज आप में चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आज आपका स्वास्थ्य पूरी तरह तंदरुस्त रहेगा। दोस्तों की वजह से आर्थिक परेशानियां दूर होगी। कार्यक्षेत्र पर सावधानी बरतें। पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी पारिवारिक बदलाव करने से पहले अपने से बड़ों की राय अवश्य लें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: चेरी
उपाय: कच्ची हल्दी की गांठ या पीपल के पत्ते को सोते समय अपने तकिए के नीचे रख दें।

ये भी पढ़ें:  हरिओम कॉलोनी पांवटा साहिब में गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू, 27 से 31 अगस्त तक होगा आयोजन

तुला राशि
आज आपकी आंखों में प्रॉब्लम हो सकती है। आज आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेलजोल की जगह पर आपकी लोकप्रियता में जफा कर सकता है। व्यर्थ में धन खर्च न करें। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। नए स्रोतों से पैसा आने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: नीला
उपाय: आज घर से बाहर निकलते हैं तो नीले रंग का प्रयोग करें।

वृश्चिक राशि
सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में इजाफा होगा। आज आपके उधार का पैसा वापस मिल सकता है। आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कल परिचित लोगों से आपकी मुलाकात होगी। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते हैं। अत्यधिक खर्च करने से बचें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: भूरा
उपाय: आज भैरव जी के मंदिर जाकर मदिरा चढ़ाएं।

धनु राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप में आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। आज आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफिजूल की यात्राओं से आज बचें। आज कुछ हद तक मूड चिड़चिड़ापन हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज हाथ में सोना पहनें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल : आज इन जातकों को अलर्ट रहने की खास जरूरत, जानें अपना गुड लक

मकर राशि
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल सकती है। कई लोगों से मुलाकात हो सकती है। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: काला
उपाय: आज ज्यादा से ज्यादा काले रंग का प्रयोग करें।

कुंभ राशि
आज आप दिन की शुरुआत व्यायाम से कर सकते हैं। धन आगमन की खुशी कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकती है। आज आप मौज मस्ती भरी यात्राएं कर सकते हैं। कई पुराने परिचित लोगों से मुलाकात हो सकती है। दोपहर बाद धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करना अत्यधिक शुभ रहेगा।

मीन राशि
आज आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। किसी को परेशानी से बाहर निकाल सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराना पैसा वापस मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा
उपाय: हरी मूंग से बनी चीजों का दान करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More