HomeRashifalराशिफल 14 अप्रैल 2026: जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी राशियों का...

राशिफल 14 अप्रैल 2026: जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी राशियों का सटीक हाल

आज का पंचांग | 14 अप्रैल 2026 तिथि: द्वादशी नक्षत्र: शतभिषा करण: कौलव पक्ष: कृष्ण योग: शुक्ल वार: मंगलवार

आज का पंचांग | 14 अप्रैल 2026
तिथि: द्वादशी
नक्षत्र: शतभिषा
करण: कौलव
पक्ष: कृष्ण
योग: शुक्ल
वार: मंगलवार
आज का शुभ मुहूर्त: 09:08am-01:57pm
राहुकाल: 03:33am-05:57pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:55am-12:47pm
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में आज कोई कार्य ना करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: गरीबों में दूध से बनी चीजों का दान करें।

वृष राशि
आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। इस राशि के लोग जो विदेशों में व्यापार करते हैं, उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी। विलास की सामग्री पर खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर पर हवन करें।

मिथुन राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पारदर्शी पीला
उपाय: कुछ बादाम चलते पानी में विसर्जित करें।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी तीर्थ में ज्येष्ठ संक्रांति पर हवन यज्ञ, आहुतियों से भक्तिमय बना माहौल

कर्क राशि
आज किसी अज्ञात स्रोत से आपको पैसा मिल सकता है। प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप यात्रा का पूर्ण सुख प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: शरीर पर तांबा या सोना धारण करें।

सिंह राशि
कार्यक्षेत्र पर आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आपको लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: गाय की सेवा करें।

कन्या राशि
आज अपने जज्बातों पर काबू रखें। आज किसी कोर्ट कचहरी में विजय मिलने की संभावना रहेगी। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है। आज आप दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। बोलते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। जरूरत से ज्यादा बोले गए शब्द आपको किसी परेशानी में डाल सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सफेद
उपाय: नहाने के पानी में आज दो-चार बूंदें दूध की अवश्य डालें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 12 फरवरी 2026: शुभ मुहूर्त और पंचांग के साथ जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

तुला राशि
किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके खर्चों को संभाल लेगा। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें, क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका फायदा उठाने की कोशिश करें। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक राशि
आज आपका ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। आज आपकी कोई मदद कर सकता है। सामाजिक क्षेत्र विस्तृत होगा। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। यात्रा सावधानीपूर्वक करें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हल्का काला
उपाय: श्री दुर्गा की उपासना करें।

धनु राशि
आज आप अपनी बीमारी से निजात पाने में कामयाब होंगे। व्यापार के विषय में अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। किसी को पैसा देने में दिक्कत आ सकती है। व्यर्थ की यात्राएं और भागदौड़ से सावधान रहें। चोट लगने का खतरा रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: बादामी
उपाय: खाने में केसर का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  चूड़ेश्वर सेवा समिति के 22वें वार्षिक अधिवेशन में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर चर्चा, इन नई योजनाओं पर मुहर

मकर राशि
कार्यक्षेत्र से आज आप जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। घर की जरूरत पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करें।

कुंभ राशि
आज आप किसी से मिलने का प्लान बना सकते हैं। पैसा खर्च होने की संभावना रहेगी। आज आप विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं। बच्चे धन की मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप किसी के पचड़े में ना पड़ें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा
उपाय: आज किसी सुनसान जगह पर लोहे की कील को गाड़ दें।

मीन राशि
आज शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। आज शारीरिक मेहनत हो सकती है। आज सुरक्षित परियोजनाओं में निवेश करें। व्यावसायिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज किसी अपंग व्यक्ति की मदद करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More