HomeRashifalआज का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 29 दिसंबर 2025,...

आज का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 29 दिसंबर 2025, किस्मत कनेक्शन के साथ जानें आज का शुभ मुहूर्त और उपाय

आज का पंचांग (29 दिसंबर, 2025) तिथि: नवमी नक्षत्र: अश्वनी करण: कौलव पक्ष: शुक्ल योग: शिव वार: सोमवार

आज का पंचांग (29 दिसंबर, 2025)
तिथि: नवमी
नक्षत्र: अश्वनी
करण: कौलव
पक्ष: शुक्ल
योग: शिव
वार: सोमवार

आज का शुभ मुहूर्त:
07:18AM–08:34AM
09:50AM–11:06AM
राहुकाल: 08:54AM–09:50AM
अभिजीत मुहूर्त: 12:02PM–12:43PM
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
आज आपका खराब रवैया दोस्तों के बीच परेशानी का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं। आर्थिक नुकसान की संभावना है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और हालात बेहतर होंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
उपाय: आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए पीले रंग के रुमाल का प्रयोग करें।

वृष राशि
किसी दोस्त की बेरुखी आपको नाराज कर सकती है, लेकिन खुद को शांत रखें। इसे परेशानी न बनने दें। आज धन कई चीजों पर खर्च हो सकता है, इसलिए बजट प्लान करने की आवश्यकता है। घर में बच्चे किसी समस्या को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर सकते हैं, लेकिन कोई भी कदम उठाने से पहले तथ्यों की जांच करें। आज आपको अपने लिए समय मिलेगा, जिसका उपयोग आप शौक पूरे करने में कर सकते हैं। आज आप किसी करीबी से मन की बात साझा कर सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: हल्का काला
उपाय: कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: किस्मत पलटेगी! अपनाएं ये उपाय, जानें कैसी रहेगी आपकी दिनचर्या

मिथुन राशि
रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आज अधिक खाने से बचें। परिवार में पैसों की बचत को लेकर विवाद हो सकता है। कई कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। यात्रा करते समय सावधानी रखें, चोट लगने का भय है। प्रेम संबंधों में सुधार होगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: गौशाला में जाकर गाय को हरा चारा खिलाएं।

कर्क राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आप परेशानियों को आसानी से दरकिनार करेंगे। शाम के समय धन लाभ की संभावना है। लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। मित्र या प्रेमी/प्रेमिका के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: लक्ष्मी-नारायण मंदिर में पीली वस्तुओं का दान करें।

सिंह राशि
आज शरीर के किसी अंग में अचानक दर्द हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। कई लोग आपसे मिलने आ सकते हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। दिन की शुरुआत व्यस्त रह सकती है और छोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: गरीबों में मिठाई बांटें।

ये भी पढ़ें:  मकर संक्रांति पर केवीके धौलाकुआं में हवन-यज्ञ के साथ भंडारे का आयोजन, अच्छी पैदावार और किसानों की समृद्धि की कामना

कन्या राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद गतिविधि में भाग ले सकते हैं। ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। यात्रा का योग है और कार्य से संबंधित यात्रा शुभ फल देगी।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा
उपाय: काले रंग की वस्तुओं का दान करें।

तुला राशि
आज आप किसी पर क्रोध कर सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। घरेलू परेशानियों के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। फालतू विवादों से बचें और काम पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
उपाय: आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मां सरस्वती की उपासना करें।

वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज का अधिकांश समय घर पर व्यतीत हो सकता है। कई लोगों से मुलाकात होगी। व्यवसाय के लिए दिन शुभ रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: भोजन करते समय तांबे के बर्तन का प्रयोग करें।

धनु राशि
कोई अप्रिय घटना मानसिक शांति भंग कर सकती है। घर के काम करते समय सावधानी रखें, चोट लगने का खतरा है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। छोटी यात्राएं संभव हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: माथे पर दूध का तिलक लगाएं।

ये भी पढ़ें:  मिनस पुल पार कर उत्तराखंड से हिमाचल की धरती पर द्राबिल पधारे छत्रधारी चालदा महासू महाराज, सिरमौर हुआ पावन, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

मकर राशि
आज आप आसानी से धन अर्जित कर सकते हैं। सौंदर्य से जुड़ी वस्तुओं पर खर्च या निवेश हो सकता है। पुराना कर्ज वापस मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: चॉकलेटी
उपाय: किसी भिखारी को भोजन कराएं।

कुंभ राशि
आज दान-पुण्य के कार्य कर सकते हैं। रियल एस्टेट जैसे निवेशों में लाभ संभव है। कामकाज पर ध्यान दें। संपत्ति के क्रय-विक्रय का योग है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: चांदी धारण करें।

मीन राशि
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कोई लेनदार घर आ सकता है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नशे से दूर रहें। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: शिवलिंग पर केसर मिला दूध चढ़ाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More