आज का राशिफल: इन चार राशियों को मिलेगा धन लाभ, मेष से मीन तक जानें अपना गुड लक

ज्योतिषीय विश्लेषण के अनुसार, कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है, वहीं कुछ को करिअर और पारिवारिक जीवन में सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत और वाणी पर नियंत्रण रखना आज कई लोगों के लिए महत्वपूर्ण होगा। पारिवारिक झमेलों से तनाव बढ़ सकता है।

0

ज्योतिषीय विश्लेषण के अनुसार, कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है, वहीं कुछ को करिअर और पारिवारिक जीवन में सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत और वाणी पर नियंत्रण रखना आज कई लोगों के लिए महत्वपूर्ण होगा।

मेष राशि (Aries)
आज आप किसी भावनात्मक उलझन में फंस सकते हैं। किसी को भी पैसा उधार न दें। आज कोई आपसे मदद मांगने आपके दरवाजे पर आ सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और घर पर किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। आपको नौकरी और व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आपको नुकसान होने की भी संभावना रहेगी।

• शुभ अंक: 2
• शुभ रंग: हल्का पीला

वृष राशि (Taurus)
सेहत पूरी तरह ठीक न होने के कारण आपको अपने काम पर एकाग्रता बनाए रखने में मुश्किल होगी। कोई पुराना मित्र आज आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है और यदि आप उसकी सहायता करते हैं तो आपके आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं।

भावनात्मक तौर पर जोखिम उठाना आपके पक्ष में जाएगा। फूल देकर अपने प्यार का इजहार करें। एक अहम प्रोजेक्ट, जिस पर आप लंबे समय से काम कर रहे थे, टल सकता है। यात्रा के मौकों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। यह दिन आपके जीवनसाथी के रूमानी पहलू को भरपूर तरीके से दिखाएगा।

ये भी पढ़ें:  महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह

• शुभ अंक: 1
• शुभ रंग: काला

मिथुन राशि (Gemini)
खुला हुआ सामान न खाएं, नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है। माता या पिता की सेहत पर आपको आज बहुत धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी, लेकिन साथ ही रिश्तों में मजबूती आएगी।

आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाखुश हो सकते हैं। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

• शुभ अंक: 8
• शुभ रंग: हरा

कर्क राशि (Cancer)
क्षणिक गुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है, इसलिए अपने क्रोध पर अंकुश रखें। लंबे समय से अटका कोई कार्य आज पूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़ा होने की संभावना रहेगी।

• शुभ अंक: 3
• शुभ रंग: लाल

सिंह राशि (Leo)
पेट या दांत दर्द की बीमारी आपको परेशान कर सकती है या कोई पुरानी बीमारी फिर से सामने आ सकती है। सेहत के विषय में आज लापरवाही न बरतें। नौकरी और व्यापार से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। अनचाहे खर्च हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  अद्भुत चमत्कार! 28 साल बाद जब 'मां' की चौखट पर टूटा मौन, चिंतपूर्णी मंदिर में विज्ञान हुआ नतमस्तक

• शुभ अंक: 1
• शुभ रंग: नीला

कन्या राशि (Virgo)
आज आपके कार्य की सराहना हो सकती है। धन की बचत को लेकर घर का कोई बड़ा सदस्य आज आपको उपदेश दे सकता है। आज के दिन आप फिजूल खर्ची कर सकते हैं। आज आपसे कोई आर्थिक मदद की मांग कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शाम के समय आपसे मिलने कोई अहम शख्स आ सकता है।

• शुभ अंक: 2
• शुभ रंग: सफेद

तुला राशि (Libra)
मौज-मस्ती की यात्राएं आपको खुशनुमा मिजाज में रखेंगी। सामाजिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आप धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। आज आप किसी व्यक्ति विशेष से मुलाकात कर सकते हैं। आज का दिन हर लिहाज से आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

• शुभ अंक: 2
• शुभ रंग: सफेद

वृश्चिक राशि (Scorpio)
पारिवारिक झमेले के चलते आज आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आप गुस्से के कारण अपना आपा खो सकते हैं। जमीनी विवाद में फंसने की आशंका रहेगी। आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना रहेगी। आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और व्यर्थ की यात्राओं से बचें।

• शुभ अंक: 4
• शुभ रंग: मैजेंटा

धनु राशि (Sagittarius)
आज आपका स्वभाव ईर्ष्यालु हो सकता है। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। यात्राओं के विषय में सोच समझकर ही आगे बढ़ें। धन लाभ होने की संभावना रहेगी और अकस्मात धन प्राप्ति के योग बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  कैंथघाट में सजेगा मां मनसा देवी का दरबार, वॉलीबॉल से लेकर कुश्ती तक का होगा महासंग्राम

• शुभ अंक: 1
• शुभ रंग: धूमिल

मकर राशि (Capricorn)
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूल खर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

• शुभ अंक: 9
• शुभ रंग: गुलाबी

कुंभ राशि (Aquarius)
आज कोई अप्रिय घटना आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। घर पर काम करते समय सावधानी बरतें; चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी के झगड़े में न पड़ें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।

• शुभ अंक: 7
• शुभ रंग: पीला

मीन राशि (Pisces)
आज आप किस्मत के भरोसे न बैठें। शारीरिक रूप से आज आप अस्वस्थ रह सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। किसी चीज के गुम होने की आशंका बनी रहेगी। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा, जिससे आपको नुकसान हो सकता है।

• शुभ अंक: 5
• शुभ रंग: काफी

ज्योतिषाचार्य : पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर : 94187 45356