HomeRashifalआज का राशिफल: क्या कहता है आपका भाग्य, मेष से मीन तक...

आज का राशिफल: क्या कहता है आपका भाग्य, मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल और अपनाएं ये अचूक उपाय

आज का पंचांग (30 नवंबर, 2025) तिथि: दशमी नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद करण: तैतिल पक्ष: शुक्ल योग: वज्र वार: रविवार

आज का पंचांग (30 नवंबर, 2025)
तिथि: दशमी
नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद
करण: तैतिल
पक्ष: शुक्ल
योग: वज्र
वार: रविवार

आज का शुभ मुहूर्त: 08:18am-12:09pm
राहुकाल: 04:00pm-05:17pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:47am-12:29pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
आज के दिन आप दान पुण्य कर सकते हैं। रियल एस्टेट जैसे निवेशों में आज आपको फायदा मिल सकता है। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर क्रय विक्रय का कार्य कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनूमा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: चांदी को धारण करें।

वृष राशि
आज आप चुस्त फुर्त रहेंगे। स्वास्थ्य पूरी तरह तंदरुस्त रहेगा। दोस्तों की वजह से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर सावधानी बरतें। पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी पारिवारिक बदलाव करने से पहले अपने से बड़ों की राय अवश्य लें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: चैरी
उपाय: कच्ची हल्दी की गांठ या पीपल के पत्ते को सोते समय अपने तकिये के नीचे रख दें।

मिथुन राशि
आज आप आसानी से धन को अर्जित कर सकते हैं। सौंदर्य से जुड़ी चीजों पर धन का निवेश हो सकता है। आज पुराना कर्ज वापस मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: चॉकलेटी
उपाय: भिखारी को भोजन कराएं।

ये भी पढ़ें:  चूड़ेश्वर सेवा समिति के 22वें वार्षिक अधिवेशन में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर चर्चा, इन नई योजनाओं पर मुहर

कर्क राशि
कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा बना सकते हैं। हालांकि, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। खान-पान की चीजों पर संयम बरतें। आज आपको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करें।

सिंह राशि
आज आप शरीर को तंदरुस्त बनाने पर ध्यान दे सकते हैं। खान-पान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। नशे की लत से दूर रहें। आज आपको अपना दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय या कार्यक्षेत्र पर आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी को पैसा उधार न दें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: घर से बाहर निकलते समय सफेद चंदन का प्रयोग करें।

कन्या राशि
आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है, जिससे आप तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। आज आपको लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: गाय की सेवा करें।

तुला राशि
आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास बना सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों से निजात मिलने की संभावना रहेगी। धन लाभ होने की पूरी संभावना है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज लापरवाही न करें। खुद को प्रसन्न रखने का प्रयास करें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सलेटी
उपाय: आज तेल से बने पकौड़े कौवे को खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 15 मार्च 2026: ये उपाय अपनाकर बनाएं दिन खास, जानें आज का शुभ मुहूर्त और पंचांग

वृश्चिक राशि
रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। आज ज्यादा खाने से बचें। परिवार में पैसों की बचत को लेकर झगड़ा हो सकता है। आज कई मामलों में बनते कार्य में अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। चोट इत्यादि लगने का भय रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: किसी गौशाला में जाकर गाय को हरा चारा खिलाएं।

धनु राशि
पारिवारिक झमेले के चलते आज आप तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। आज आप गुस्से के कारण अपना आपा खो सकते हैं। जमीनी विवाद में फंसने की चेष्टा रहेगी। आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। व्यर्थ की यात्राओं से बचें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: केसर की पुड़िया को पीले कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: इन चार राशियों को मिलेगा धन लाभ, मेष से मीन तक जानें अपना गुड लक

मकर राशि
मनोरंजन की चीजों पर आज आप जरूरत से ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर आज आप लापरवाही कर सकते हैं। खर्च आज नियंत्रण से बाहर होंगे। किसी बदनामी वाले कांड में फंसने की आशंका रहेगी। आज आप किसी से पैसे उधार मांग सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: मैजेंटा
उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए सूर्योदय के समय 11 दाने गेहूं के खाएं।

कुंभ राशि
आज का दिन मौज मस्ती और आनंद से भरा रहेगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। शादीशुदा जिंदगी का भरपूर आनंद प्राप्त होगा। लोगों से मेलजोल बना रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: आज सूर्य पूजा करें।

मीन राशि
इच्छा शक्ति की कमी के कारण आज आप भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंस सकते हैं। आज कोई आपका इस्तेमाल कर सकता है। मां-बाप को विश्वास में लेने का सही समय रहेगा। लंबे वक्त से चल रहे झगड़े को आज आप निपटा सकते हैं। आज आपको अकस्मात धन की जरूरत पड़ सकती है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: लाल
उपाय: एक पानी वाला नारियल और सात बादाम किसी मंदिर में दान कर दें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More