HomeHimachalSolanपढ़े-लिखे युवाओं के लिए यहां रोजगार का सुनहरा मौका, 110 पदों के...

पढ़े-लिखे युवाओं के लिए यहां रोजगार का सुनहरा मौका, 110 पदों के लिए 3 दिसंबर को होंगे कैंपस इंटरव्यू

पदों के लिए आई.टी.आई. टर्नर, मशीनिस्ट, मकैनिकल व इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा या डिग्री, बी.फार्मा, बी.एस.सी. नॉन मेडिकल, एम.एस.सी. केमिस्ट्री, ग्रेजुएट, पैकेजिंग साइंस में डिप्लोमा, हेल्थ एंड सेफ्टी में डिप्लोमा शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

सोलन : मैसर्ज पिनैकल लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड बद्दी में सीनियर ऑफिसर एग्जीक्यूटिव के 10 पद, मैसर्ज एम्म्फोर्स ऑटो टेक प्राइवेट लिमिटेड बद्दी ऑपरेटर के 94 पदों और मैसर्ज हिंदुस्तान फूड्स लिमिटेड बद्दी में ऑफिसर व एग्जीक्यूटिव के 6 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 3 दिसंबर, 2025 को मॉडल करिअर सेंटर उप रोजगार कार्यालय बद्दी नजदीक गुरुद्वारा संडोली, जिला सोलन में आयोजित किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि उक्त पदों के लिए आई.टी.आई. टर्नर, मशीनिस्ट, मकैनिकल व इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा या डिग्री, बी.फार्मा, बी.एस.सी. नॉन मेडिकल, एम.एस.सी. केमिस्ट्री, ग्रेजुएट, पैकेजिंग साइंस में डिप्लोमा, हेल्थ एंड सेफ्टी में डिप्लोमा शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 19 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:  चिट्टे के खिलाफ हिमाचल में 'जन आंदोलन' का आगाज, CM सुक्खू ने किया वॉकथॉन का नेतृत्व

उन्होंने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. से प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के बाद अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रामण पत्रों व दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि पर सुबह 10:30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 98726-40412 व 98169-28706 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  मामूली विवाद के बीच व्यक्ति की लात-घुसों से धुनाई, उपचार के कई दिन बाद पीड़ित की मौत, हत्या के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More