HomeHimachalMandiमंडी : पड्डल मैदान में होगा 'सरकार' के 3 वर्ष पूर्ण होने...

मंडी : पड्डल मैदान में होगा ‘सरकार’ के 3 वर्ष पूर्ण होने पर राज्यस्तरीय समारोह, DC ने की तैयारियों की समीक्षा

डीसी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें समारोह के सफल आयोजन के लिए रूप-रेखा तय करते हुए विभिन्न विभागीय अधिकारियों को जिम्मेवारियां सौंपी गईं।

मंडी : प्रदेश सरकार के 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मंडी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों के दृष्टिगत मंगलवार को डीसी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें समारोह के सफल आयोजन के लिए रूप-रेखा तय करते हुए विभिन्न विभागीय अधिकारियों को जिम्मेवारियां सौंपी गईं।

डीसी ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित स्थल पड्डल मैदान में सभी प्रबंध समय पर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय व पूरी गंभीरता के साथ अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियां भी गठित की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें:  कोटला-बड़ोग नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में उपलब्ध होंगी अत्याधुनिक सुविधाएं, भूमि स्थानांतरित करने के निर्देश

प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए समारोह स्थल पर विभागीय प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को इसके लिए समय रहते प्रबंध पूरे करने के कहा।

बैठक में समारोह स्थल पर बैठने की व्यवस्था सहित परिवहन एवं गाड़ियों के पार्किंग स्थल चिह्नित करने व यातायात के लिए समुचित योजना तैयार करने पर भी चर्चा की गई।

मंडी समेत अन्य जिलों से आने वाले लाभार्थियों के आवागमन, ठहराव एवं भोजन इत्यादि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

डीसी ने समारोह स्थल पर साफ-सफाई की उचित व्यवस्था और मोबाइल शौचालयों की स्थापना के लिए नगर निगम को आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे करने को कहा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में गहरी खाई में गिरी कार, 18 साल के युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल

इनमें जल की समुचित आपूर्ति भी सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर आवश्यकता के अनुसार कूड़ेदान इत्यादि स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए।

समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई और सभी आगंतुकों के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने को कहा गया। डीसी ने पुलिस सहित सभी सुरक्षा एजेंसियों को इसमें आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए।

आयोजन स्थल पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति और पेयजल का समुचित प्रबंध करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व एंटी चिट्टा अभियान पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए लोक संपर्क विभाग और भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग को आपसी समन्वय से तैयारियां करने को कहा गया।

ये भी पढ़ें:  स्कूल के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचे तो होगी कार्रवाई! नाहन में फ्लाइंग स्क्वायड की दबिश, काटे चालान, मचा हड़कंप

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, एसडीएम मंडी रुपिंदर कौर, सहायक आयुक्त के.एस. पटियाल सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More