HomeRashifalआज का राशिफल: इन राशि वाले जातकों को मिलेगी सफलता, जानें आज...

आज का राशिफल: इन राशि वाले जातकों को मिलेगी सफलता, जानें आज आपके लिए क्या है खास

आज 6 अक्टूबर 2025, दिन सोमवार। मेष से लेकर मीन तक हर राशि के लिए यह दिन कुछ नई चुनौतियां और अवसर लेकर आया है। आज मौज-मस्ती और सामाजिक उन्नति के योग हैं। लेन-देन और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अपने क्रोध और पारिवारिक तनाव पर काबू रखना होगा। आइए जानते हैं आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

आज 6 अक्टूबर 2025, दिन सोमवार। मेष से लेकर मीन तक हर राशि के लिए यह दिन कुछ नई चुनौतियां और अवसर लेकर आया है। आज मौज-मस्ती और सामाजिक उन्नति के योग हैं। लेन-देन और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अपने क्रोध और पारिवारिक तनाव पर काबू रखना होगा। आइए जानते हैं आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि (Aries)
आज आपको पैसा चुकाने में दिक्कत हो सकती है। दिन के शुरुआती दौर में मानसिक प्रताड़ना का शिकार हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र पर लापरवाही न करें। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। लेन-देन और वित्तीय मामलों में सुधार लाने की आवश्यकता होगी।

• शुभ अंक: 4
• शुभ रंग: हरा

वृष राशि (Taurus)
मौज-मस्ती की यात्राएं आपको खुश मिजाज रखेंगी। सामाजिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। आज आप किसी व्यक्ति विशेष से मुलाकात कर सकते हैं। आज का दिन हर लिहाज से आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

• शुभ अंक: 3
• शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Gemini)
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूल खर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: इनकी चमकेगी किस्मत! बरसेगा धन या बढ़ेगा कर्ज, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

• शुभ अंक: 1
• शुभ रंग: सफेद

कर्क राशि (Cancer)
आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्राओं के विषय में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।

• शुभ अंक: 5
• शुभ रंग: गुलाबी

सिंह राशि (Leo)
क्षणिक गुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। लंबे समय से अटका कोई कार्य आज पूर्ण हो सकता है। आज अपने क्रोध पर अंकुश रखें। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़ा होने की संभावना रहेगी।

• शुभ अंक: 5
• शुभ रंग: चेरी

कन्या राशि (Virgo)
आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय तनावग्रस्त रह सकते हैं। किसी चीज में निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई आपको अच्छी सलाह दे सकता है। आत्मविश्वास में कमी न होने दें। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना रहेगी।

ये भी पढ़ें:  श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर न्यास त्रिलोकपुर की वेबसाइट शुरू, ऑनलाइन मिलेंगी अब ये सुविधाएं

• शुभ अंक: 2
• शुभ रंग: भगवा

तुला राशि (Libra)
आज आपका स्वभाव ईर्ष्यालु हो सकता है। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। यात्राओं के विषय में सोच-समझकर यात्रा करें। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। अकस्मात धन प्राप्ति के योग बने रहेंगे।

• शुभ अंक: 4
• शुभ रंग: केसरी

वृश्चिक राशि (Scorpio)
खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएं। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत खतरनाक साबित हो सकती है। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इजाफा होगा। दूसरों को राजी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी फायदा पहुंचाएगी। छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

• शुभ अंक: 2
• शुभ रंग: धूमिल

धनु राशि (Sagittarius)
आज आप अपनी बीमारी से निजात पाने में कामयाब होंगे। व्यापार के विषय में अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। किसी को पैसा देने में दिक्कत आ सकती है। व्यर्थ की यात्राओं और भाग-दौड़ से सावधान रहें। चोट लगने का खतरा रहेगा।

• शुभ अंक: 3
• शुभ रंग: पीला

मकर राशि (Capricorn)
खानपान पर संयम बरतें। सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 13 मार्च 2026: किस राशि का बनेगा दिन, किसे बरतनी होगी सावधानी, जानें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

• शुभ अंक: 3
• शुभ रंग: पीला

कुंभ राशि (Aquarius)
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।

• शुभ अंक: 9
• शुभ रंग: गोल्डन

मीन राशि (Pisces)
आज आप जरूरत से ज्यादा किसी से वादा न करें। शत्रु छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी आपको ज़बरदस्ती दबाया जा सकता है। व्यर्थ के इल्जाम आप पर लग सकते हैं। आज आपको धोखा मिलने की पूरी संभावना रहेगी।

• शुभ अंक: 7
• शुभ रंग: चॉकलेटी

ज्योतिषाचार्य : पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More