होमRashifalAaj Ka Rashifal 15 Oct 2026: संपर्क और सहयोग से बनेंगे काम,...

Aaj Ka Rashifal 15 Oct 2026: संपर्क और सहयोग से बनेंगे काम, छोटी गलती से बिगड़ सकती है बात; जानें राशिफल

अटका काम पूरा हो सकता है। कारोबार और खर्चों में सतर्क रहने की जरूरत होगी।

  • अटका काम पूरा हो सकता है। कारोबार और खर्चों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। रिश्तों में तनाव और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां चिंता बढ़ा सकती हैं। गुस्से पर काबू रखना और सोच-समझकर फैसले लेना जरूरी रहेगा।

मेष राशि
आज आप कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में झगड़े की संभावना है। मित्र और सहयोगी आपकी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं। व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपका स्वभाव क्रोधी और ईर्ष्यालु हो सकता है।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : पीला | उपाय : गणेश जी के मंदिर में काला-पीला झंडा चढ़ाएं।

वृष राशि
आज दोस्तों की मदद से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दिन की शुरुआत शानदार तरीके से होगी। घूमने-फिरने का पूरा आनंद ले सकते हैं। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज आप किसी के बहकावे में आ सकते हैं। लोग आपको उकसाने की कोशिश भी कर सकते हैं।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : आज किसी को सफेद गुलाब भेंट करें।

मिथुन राशि
क्षणिक गुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। लंबे समय से अटका कोई काम आज पूरा हो सकता है। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ झगड़ा होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : नारंगी | उपाय : चांदी का दान करें।

ये भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड पर सिरमौर पुलिस, श्रद्धालुओं, लंगर संचालकों और दुकानदारों के लिए जारी किए ये निर्देश

कर्क राशि
आज आपके विनम्र स्वभाव की सराहना होगी। लोगों के बीच आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे। नया काम शुरू करने के लिए किसी को विश्वास में लेने का सही समय है। दिन का अधिकतर समय घर पर बीत सकता है। खानपान की चीजों पर खर्च होगा।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : पीला | उपाय : उगते सूरज की पूजा करें।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। धन आगमन की संभावना है। बच्चों की उपलब्धियां आपको गर्व का अनुभव करा सकती हैं। आपके काम की जमकर प्रशंसा होगी। कई महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेगा। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : किसी गौशाला में जाकर गाय को अन्न खिलाएं।

कन्या राशि
आज आपको अपने उत्साह पर काबू रखने की जरूरत होगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। भावुक होकर फैसले लेने से बचें। यात्राओं से लाभ होगा। सौंदर्य प्रसाधनों पर धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : गोल्डन | उपाय : छोटी कन्याओं की सेवा करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 21 Sept 2026: इन जातकों के लिए खुलेगा तरक्की का रास्ता, इनके लिए फैसलों का दिन, जानें पूरा राशिफल

तुला राशि
आज बीमारी के कारण अधिक खर्च हो सकता है। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कारोबार में नुकसान होने की आशंका है। दिन में धन की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी की बातों में आकर धन निवेश न करें।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : किसी साधु को सफेद या काले रंग का वस्त्र दान करें।

वृश्चिक राशि
आज खानपान पर संयम बरतें और सेहत का ध्यान रखें। कुछ अनचाहे मेहमान घर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। घर के कामों में व्यस्त रह सकते हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : पीला | उपाय : आज किसी न किसी रूप में काली मिर्च का उपयोग जरूर करें।

धनु राशि
आज अपने उत्साह पर काबू रखें। आपका कोई सपना हकीकत में बदल सकता है। जमीन या वाहन की खरीद-बिक्री कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। व्यवसाय में बदलाव कर सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 13 Sept 2026: सोचकर लें फैसला, पैसा और रिश्ते दोनों मांगेंगे आपकी समझदारी, आपकी राशि में क्या?

मकर राशि
आज अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। काम के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। फालतू घूमने-फिरने में समय बिता सकते हैं। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। शाम के समय कहीं घूमने जाने का अवसर मिल सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद रंग की चीजों का दान करें।

कुंभ राशि
आज प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है। अपनी जुबान पर काबू रखें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय और आर्थिक लाभ के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। स्वभाव में गुस्सा बढ़ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : मेहंदी | उपाय : हनुमान मंदिर में चूरमे का प्रसाद चढ़ाएं।

मीन राशि
आज आप शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाने पर ध्यान दे सकते हैं। खानपान में संयम बरतें। नशे की लत से दूर रहें। आज उधार पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय या कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। किसी को पैसा उधार देने से बचें।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : पीला | उपाय : घर से बाहर निकलते समय सफेद चंदन का प्रयोग करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More