HomeRashifalआज का राशिफल: इन राशि के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें...

आज का राशिफल: इन राशि के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

• आज का शुभ मुहूर्त: 07:48am-12:07pm • राहु काल: 04:25pm-05:51pm • अभिजीत मुहूर्त: 11:44am-12:30pm • दिशा शूल: पश्चिम

• आज का शुभ मुहूर्त: 07:48am-12:07pm
• राहु काल: 04:25pm-05:51pm
• अभिजीत मुहूर्त: 11:44am-12:30pm
• दिशा शूल: पश्चिम

मेष राशि
बच्चों की वजह से आज आप खुश मिजाज रह सकते हैं। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कोई चीज आज गुम हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप रोमांटिक मूड में हो सकते हैं।

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी

वृष राशि
व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन और गुस्से की मात्रा अधिक हो सकती है। आज आप व्यर्थ में राई का पहाड़ बना सकते हैं। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी।

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि
शरीर के आज किसी अंग में अचानक दर्द हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान प्राप्त होगा। कई लोग आज आपसे मिलने आ सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। दिन की शुरुआत में आज आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल 29 जनवरी 2026: मेष से मीन तक जानिए क्या कहती है ग्रह चाल, आज किसकी चमकेगी किस्मत

शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल

कर्क राशि
आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहने वाला है। दान पुण्य कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल कृष्णम रहेगा। व्यवसाय और नौकरी के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शाम के समय अपने परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। बच्चों की वजह से धन खर्च हो सकता है।

शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला

सिंह राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप में आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफिजूल की यात्राओं से आज बचें। आज कुछ हद तक चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।

शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला

कन्या राशि
परिवार में किसी सदस्य की अचानक तबीयत खराब हो सकती है। आज आपके आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। अपने ऊर्जा स्तर को बढ़ाए रखें। हालांकि व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 8 मार्च 2026: जानें आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का हाल

शुभ अंक: 9
शुभ रंग: काला

तुला राशि
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज कोई लेनदार आपके दरवाजे पर आ सकता है। आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नशे की लत से दूर रहें। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल

वृश्चिक राशि
अनचाहे ख्यालों को दिमाग पर हावी न होने दें। आज आप लापरवाही कर सकते हैं। अकस्मात धन खर्च हो सकता है। अध्यात्म से जुड़ने का प्रयास करें। सेहत के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा

धनु राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ चढ़कर रहेगा। यात्रा का योग बना हुआ है। किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा आज शुभ फलदायनी रहेगी।

शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा

ये भी पढ़ें:  राशिफल: इन जातकों को आज आर्थिक हालात पर देना होगा खास ध्यान, कार्यक्षेत्र पर रहें सावधान

मकर राशि
आज आपका स्वभाव ईर्ष्यालु हो सकता है। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। यात्राओं के विषय में सोच समझकर यात्रा करें। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। अकस्मात धन प्राप्ति के योग बने रहेंगे।

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गोल्डन

कुंभ राशि
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में आज कोई कार्य न करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।

शुभ: अंक 7
शुभ रंग: हल्का लाल

मीन राशि
आज किसी की वजह से आपका मूड खराब रह सकता है। आज घर से बाहर निकलने पर बड़ों का आशीर्वाद लें। किसी काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी अहम व्यक्ति से मिल सकते हैं।

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: काला

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More