HomeRashifalआज का राशिफल : मिथुन राशि वाले आज जल्दबाजी में न लें...

आज का राशिफल : मिथुन राशि वाले आज जल्दबाजी में न लें कोई फैसला, जानें अपना शुभ अंक और रंग

नवरात्रि के दूसरे दिन मां बह्मचारिणी की पूजा का विधान है। मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा करने से मन की एकाग्रता बढ़ती है और कार्यों में सफलता मिलती है। मां ब्रह्मचारिणी तप, त्याग और वैराग्य की देवी हैं।

नवरात्रि के दूसरे दिन मां बह्मचारिणी की पूजा का विधान है। मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा करने से मन की एकाग्रता बढ़ती है और कार्यों में सफलता मिलती है। मां ब्रह्मचारिणी तप, त्याग और वैराग्य की देवी हैं। इनकी कृपा से व्यक्ति के जीवन में धैर्य, संयम और तपस्या का संचार होता है। लाल पुष्प, अक्षत, सिंदूर से मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें। सफेद चीनी का भोग माता को अत्यंत प्रिय है।
मंत्र है : ओम ब्रह्मचारिणे नमः

मेष:
आज के दिन पूर्णता धन लाभ होने की संभावना रहेगी। मानसिक शांति के लिए आज दान पुण्य करें। व्यक्तिगत संबंधों में आज खट्टास उत्पन्न हो सकती है। आज आप किसी करीबी व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल

वृष:
किसी घटना को लेकर आज आपका मन बेचैन हो सकता है। शारीरिक कष्ट रह सकता है। यात्रा का योग बना रहेगा। शाम तक धन लाभ होने की संभावना रहेगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ी खटास उत्पन्न हो सकती है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सुनहरी

ये भी पढ़ें:  न केवल रेशम, यहां पतंग की डोर भी जोड़ती है भाई-बहन का पवित्र रिश्ता, रियासत काल से चली आ रही परंपरा

मिथुन:
पारिवारिक झमेले के चलते आज आप तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। आज आप गुस्से के कारण अपना आपा खो सकते हैं। जमीनी विवाद में फंसने की चेष्टा रहेगी। आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना रहेगी। आज जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। व्यर्थ की यात्राओं से बचें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हल्का पीला

कर्क:
आज आप में नकारात्मक ऊर्जा देखने को मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले से आज आपको निजात मिल सकती है। सोच को सकारात्मक रखें। अध्यात्म से जुड़ने का प्रयास करें। सामाजिक क्षेत्र में ख्याति प्राप्त होगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल

सिंह:
आज आप किसी पुरानी समस्या से बाहर निकल सकते हैं। कोई आपकी मदद कर सकता है। नौकरी और व्यवसाय में आज आपको फायदा होगा। हालांकि शत्रु पक्ष छवि बिगड़ने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गुलाबी

कन्या:
आज आपका स्वभाव कुछ हद तक मजाकिया रह सकता है। कार्य के प्रति आज आप लापरवाही कर सकते हैं। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: काला

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: कुंभ राशि वाले रहें सावधान, ऐसे करें मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना

तुला:
आज के दिन आप दान पुण्य कर सकते हैं। रियल एस्टेट जैसे निवेशों में आज आपको फायदा मिल सकता है। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर क्रय विक्रय का कार्य कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद

वृश्चिक:
आज आप काफी हद तक खुश मिजाज रहेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जमीन व वाहन की खरीदारी का योग बना हुआ है। पेट संबंधित रोग आपको घेरे रह सकते हैं।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हल्का काला

धनु:
आज का दिन ज्यादातर आप घर वालों के साथ बिता सकते हैं। आज के दिन किसी को पैसा उधार न दें। अचानक से आज यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। माता को आज कष्ट रह सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नीला

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल 15 जनवरी, 2026 : नौकरी, कारोबार और सेहत पर क्या पड़ेगा असर? जानें अपनी राशि का पूरा हाल

मकर:
आज आप अपनी बीमारी को नजर अंदाज न करें। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। काम का बोझ रह सकता है जिसके कारण आपका स्वभाव कुछ हद तक चिड़चिड़ा हो सकता है। प्रेम संबंधों में खट्टास उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी से भी झगड़ा होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: नारंगी

कुंभ:
यात्रा का योग बना रहेगा। पारिवारिक मसले मानसिक शांति को भंग कर सकते हैं। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आपको नुकसान होने की संभावना रहेगी। आज सोच समझ करके धन को खर्च करें। स्वभाव में कुछ जिद्दीपन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गेहुआ रंग

मीन:
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। स्वास्थ्य संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं। आज आप धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। व्यवसाय को लेकर के कुछ फेरबदल हो सकता है। अचानक आज आपको पैसे की जरूरत पड़ सकती है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: आसमानी नीला

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More