HomeHimachalShimlaअग्निवीर भर्ती परीक्षा 30 से, एडमिट कार्ड ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट पर...

अग्निवीर भर्ती परीक्षा 30 से, एडमिट कार्ड ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट पर उपलब्ध

अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के दिन सभी मूल प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे...

शिमला : जिला सिरमौर, सोलन, शिमला व किन्नौर के अभ्यर्थियों के लिए अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई, 2025 तक किया जाएगा।

सेना भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने बताया कि इसके लिए तीन परीक्षा केंद्र जिसमें हिमाचल प्रदेश कॉलेज एजुकेशन शिमला, ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज सोलन और महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी बद्दी को परीक्षा केंद्र के रूप में निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र का नाम, स्थान, रिपोर्टिंग दिनांक और समय एडमिट कार्ड में अंकित किया गया है। पंजीकृत अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट http://www.joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दिन अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्र साथ अवश्य लाएं।

ये भी पढ़ें:  शिक्षा उपनिदेशक की अगुवाई में राजगढ़ के इन स्कूलों में पहुंची संयुक्त टीम, ये था खास मकसद
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More