HomeWeatherबदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में आज तेज तूफान और बारिश...

बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में आज तेज तूफान और बारिश की संभावना

दो दिन से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

शिमला : शरीर झुलसा देने वाली प्रचंड गर्मी की तपिश के बाद अब हिमाचल में मौसम का मिजाज बदल गया है। दो दिन से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

मौसम केंद्र के अनुसार आज चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज तूफान चलने और वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 20 से 25 जून तक हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है।

गत मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली। ऊंचे पहाड़ी दर्रों पर हिमपात हुआ, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। बारालाचा, कुंजुम और रोहतांग दर्रा जैसे स्थानों पर हल्का हिमपात दर्ज किया गया, जिससे पहाड़ों पर ठंडक बढ़ गई।

ये भी पढ़ें:  नाहन कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी, मचा हड़कंप, खाली करवाया कैंपस

इसके साथ साथ शिमला, हमीरपुर और सिरमौर में रात के समय भारी वर्षा हुई, जिसने कई जगहों पर सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। हालांकि, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान अभी भी ऊना में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More