HomeHimachalShimlaराष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए सीएम ने रवाना किया 60 खिलाड़ियों...

राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए सीएम ने रवाना किया 60 खिलाड़ियों का दल

यह दल 25 से 28 जून, 2025 तक देहरादून में आयोजित होने वाली सात आयु वर्गों की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेगा।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को ओक ओवर से 60 खिलाड़ियों के दल को राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए रवाना किया। यह दल 25 से 28 जून, 2025 तक देहरादून में आयोजित होने वाली सात आयु वर्गों की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस की बधाई भी दी। कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा प्रदान कर रही है और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं।

सरकार ने ओलंपिक, पैरा-ओलंपिक और एशियाई खेलों जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने डाइट मनी में भी वृद्धि की है और बेहतर यात्रा सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें:  कांगड़ा भूकंप त्रासदी की 120वीं वर्षगांठ पर शिमला में निकाली जागरुकता रैली, सिरमौर में भी कार्यक्रम

सुक्खू ने कहा कि अब खिलाड़ियों को 200 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए एसी थ्री टियर ट्रेन का किराया और लंबी दूरी के लिए इकॉनोमी क्लास का हवाई किराया दिया जा रहा है। खिलाड़ियों को दी जाने वाली इन सुविधाओं का उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करना है, ताकि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे और स्वस्थ जीवन शैली को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More