HomeHimachalSirmaurHRTC के बस रूट बंद करने और यौन उत्पीड़न के खिलाफ जनवादी...

HRTC के बस रूट बंद करने और यौन उत्पीड़न के खिलाफ जनवादी महिला समिति तल्ख VIDEO

समिति ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने इन सभी मांगों पर जल्द गौर नहीं किया तो उन्हें मजबूरन जन अभियान का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

नाहन : अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने HRTC के बस रूट बंद करने, बस किराया वृद्धि के साथ साथ यौन उत्पीड़न जैसे मामलों को लेकर गहरा रोष प्रकट किया है। इसको लेकर सोमवार को समिति से जुड़ी महिलाओं ने पूर्व राज्याध्यक्ष संतोष कपूर की अगुवाई में DC सिरमौर प्रियंका वर्मा को एक ज्ञापन सौंपा।

VIDEO : https://www.facebook.com/share/v/1Cq1GUZRQy/

CM को भेजे ज्ञापन में संतोष कपूर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले न्यूनतम बस किराया 10 रुपये बढ़ाया। इसके तुरंत बाद 15 फीसदी बस किराया भी बढ़ा दिया। अब प्रदेश में HRTC के कई रूटों को घाटे का सौदा बताकर बंद किया जा रहा है। ये जनता से अन्याय है।

ये भी पढ़ें:  डीसी सिरमौर के निर्देशः सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें विभाग

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये सब जान बूझकर निजी बस आपरेटरों को फायदा पहुंचाने के मकसद से किया जा रहा है। इसको लेकर जनता सड़कों पर उतरने का मन बना रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द किराया बढ़ोतरी के साथ साथ रूट बंद करने के फैसले को वापस लेने की मांग की।

इसके साथ साथ समिति ने उपमंडल राजगढ़ के एक सरकारी स्कूल में सामने आए यौन उत्पीड़न के मामले में भी निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संतोष कपूर ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में बच्चियों से इस तरह घटनाएं शर्मसार कर देने वाली हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर का रामा गांव, यहां भगवान श्रीराम रुके थे कुछ पल, हनुमान जी ने जपा राम नाम, जानें क्या है इतिहास

उन्होंने मांग की कि स्कूलों में यौन उत्पीड़न के खिलाफ लिंग संवेदनशील कमेटियों का गठन सुनिश्चित किया जाए और इन कमेटियों को सक्रिय किया जाए। इससे स्कूलों में लड़कियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा करने में मदद मिलेगी।

समिति ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने इन सभी मांगों पर जल्द गौर नहीं किया तो उन्हें मजबूरन जन अभियान का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस मौके पर सेवती कमल, अनिल, राजेश, राजेंद्र, अनूप, संदीप, हीमा, लक्ष्मी, किरण, लता और खेमा आदि कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  कैबिनेट के बड़े फैसले: 400 वर्क इंस्पेक्टर, 300 डॉक्टरों समेत हजारों पद भरने को मंजूरी, किसानों को भी राहत
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More